Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सिन्धी राजपत्रित अधिकारियों का सम्मान समारोह सम्पन्न

सिन्धी एम्पलाईज वेलफेयर सोसायटी की डायरेक्ट्री का विमोचन हुआ

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) सिन्धी एम्पलाईज वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में सिन्धी राजपत्रित अधिकारियों का सम्मान समारोह हुआ। स्थानीय संत कंवरराम धर्मशाला सिन्धु नगर में हुए इस आयोजन में मुख्य अतिथि महंत गणेशदास गोविन्दधाम द्वारा अधिकारियों का सम्मान किया गया। अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, श्रीफल, शॉल, माला भेंट कर सम्मानित किया किया गया।

Advertisement Box

राजपत्रित अधिकारी डॉ. वीरभान चंचलानी, डॉ. अशोक खटवानी, डॉ. रोहित सचदेवा, डॉ. आशा दत्ता, डॉ. गिरिश दत्ता, ज्योति थदानी, सुनीता नानकानी, द्रोपदी सिन्धी, पवन नानकानी, जितेन्द्र गुरनानी, अशोक दांदवानी का सम्मान किया गया। अध्यक्ष अम्बालाल नानकानी ने सोसायटी की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। समारोह में सोसायटी के सदस्यों की बहुउद्धेश्यीय डायरेक्ट्री का भी विमोचन किया गया। कार्यक्रम में महंत स्वामी गणेशदास जी का खेमचंद कंजानी, हीरालाल गुरनानी ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया। ईश्वर आसनानी ने बताया कि सोसायटी के विविध प्रकल्पो की कड़ी में सम्मान समारोह व डायरेक्ट्री विमोचन का कार्यक्रम किया गया है।

डोटासरा की टिप्पणी पर भड़के भाजपा कार्यकर्ता: अजमेर में माफी की मांग, बोले- नहीं तो जाए विधायकी

संस्था सदस्यो द्वारा चुनाव करा नवीन कार्यकारिणी बनाये जाने पर भी विचार विमर्श किया गया। सदस्य सुगना कलवानी, सुरेशचंद्र रामनानी, धमेन्द्र खटवानी ने भजन व कविताये प्रस्तुत कर समां बांधा। इस अवसर पर महंत स्वामी गणेशदास ने सम्मानित अधिकारियों व सोसायटी के सदस्यो को आशीर्वचनो में सदैव उत्तरोत्तर प्रगति करते रहने की बात कही और कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चो को भी राजकीय सेवा में आने की प्रेरणा मिलेगी।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें