Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डोटासरा की टिप्पणी पर भड़के भाजपा कार्यकर्ता: अजमेर में माफी की मांग, बोले- नहीं तो जाए विधायकी

अजमेर: राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के खिलाफ पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के बयान और टिप्पणी को लेकर देवनानी के गृह क्षेत्र अजमेर में भाजपा कार्यकर्ता भड़के हुए हैं. डोटासरा की टिप्पणी के बाद से ही उनके खिलाफ लगातार अजमेर में विरोध प्रदर्शन जारी है. सोमवार को रामसेतु ब्रिज पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. कार्यकर्ताओं ने मांग की कि डोटासरा अपने बयान को लेकर माफी मांगें अन्यथा उनकी विधायक पद से सदस्यता खत्म की जाए.

भाजपा कार्यकर्ता आगरा गेट स्थित गणेश मंदिर के सामने जुटे. यहां से वे आगरा गेट सब्जी मंडी के बाहर पहुंचे. उनके हाथों में डोटासरा का पुतला था. उन्होंने विरोध स्वरूप डोटासरा के पुतले को बंद पड़े रामसेतु ब्रिज के ऊपर लटका दिया. कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह विरोध प्रदर्शन इसलिए किया गया है ताकि जनता को डोटासरा के कृत्य का पता चल सके. कार्यकर्ताओं ने मांग की कि यदि डोटासरा विधानसभा अध्यक्ष को लेकर दिए बयान से माफी नहीं मांगते हैं तो उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म होनी चाहिए.

Advertisement Box

प्रदेश की जनता डोटासरा को माफ नहीं करेगी: बीजेपी के वरिष्ठ नेता अशोक मुद्गल ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के खिलाफ जिस तरह की टिप्पणी की है, उससे कांग्रेस और उनकी मानसिकता जाहिर होती है. मुद्गल ने कहा कि डोटासरा ने देवनानी के खिलाफ बयान देते हुए महिलाओं का भी अपमान किया है. उन्होंने कहा कि देवनानी विधानसभा में विधायक परिवार के मुखिया हैं. देवनानी के अपमान को अजमेर ही नहीं बल्कि प्रदेशभर की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी. बीजेपी पृथ्वीराज मंडल के अध्यक्ष संजय गोयल ने कहा कि डोटासरा ने विधानसभा अध्यक्ष देवनानी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है. यह गलत टिप्पणी थी. इसकी जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है. बता दें कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने विधानसभा में सीसीटीवी लगाने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें