Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

केकेसी पीजी महाविद्यालय में एनएसएस के तत्त्ववधान में खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

केकेसी पीजी महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पीजीडीसीए और बीए टीमों के बीच खेला गया। पीजीडीसीए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 122 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में बीए की पूरी टीम संघर्ष करते हुए 103 रन पर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार पीजीडीसीए ने यह मुकाबला 19 रनों से जीत लिया। रजत गौड़ व विवेक मिश्रा निर्णायक की भूमिका मे रहे।बेडमिंटन प्रतियोगिता मे छात्र वर्ग में बीसीए के रोहित सिंगोदिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीए के आदित्य को 7–4 से पराजित किया। वहीं छात्रा वर्ग में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसमें बीसीए की दिशा शर्मा ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए बीए की भगवती को 5–4 से हराकर विजय हासिल की।

Advertisement Box

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एनएसएस इकाई प्रथम के अधिकारी जगदीश कुमार ने बताया कि खेल छात्रों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं।

भाजपा सांसद मन्नालाल रावत का आरोप, बोले- बीएपी सांसद आदिवासी समाज और संस्कृति के विरोधी

इकाई द्वितीय अधिकारी राजकुमार सोनी ने कहा कि महाविद्यालय की एनएसएस इकाई निरंतर विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद और सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ने का प्रयास करती है। आने वाले दिनों में और भी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिले।

प्राचार्य डॉ प्रदीप चौहान ने बताया की खेलो के माध्यम से अनुशासन, भाईचारा व नेतृत्व क्षमता विकसित होती हैं जो की उनके लक्ष्य निर्माण मे महत्वपूर्ण सोपान हैं।महाविद्यालय निदेशक डॉ. किशोर सिंह राठौड़ नें एनएसएस अधिकारियों व विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में खेल भावना को प्रोत्साहित करते हैं और उन्हें नई ऊँचाइयों तक पहुँचने की प्रेरणा देते हैं।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें