Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर: मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र की रामपुरा बस्ती में देर रात दो पक्षों के बीच विवाद

बीकानेर। मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र की रामपुरा बस्ती में सोमवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद ने तूल पकड़ लिया। मामूली कहासुनी के बाद हालात इस कदर बिगड़े कि दोनों ओर से एक-दूसरे पर पत्थरबाजी होने लगी। इस दौरान वाहनों को भी नुकसान पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया।

सीओ सिटी श्रवणदास संत ने बताया कि घटना नौ नंबर गली में हुई। यहां दीपक अरोड़ा का मकान स्थित है, जबकि कुछ दूरी पर अब्दुल वाहिद उर्फ बबलू गैरसरिया के साले का घर है। सोमवार शाम को दीपक अरोड़ा और अब्दुल वाहिद के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद तेजी से बढ़ते हुए हाथापाई तक पहुंच गया।

Advertisement Box

विवाद बढ़ने पर अब्दुल वाहिद के समर्थक उसके साले के घर पर जमा हो गए, जबकि दीपक अरोड़ा के पक्ष में भी उसके साथी एकत्रित हो गए। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। हालात बिगड़ने पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस बीच आरोप है कि अब्दुल वाहिद और उसके साथियों ने दीपक अरोड़ा की जीप को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

पुलिस पर हमला व राजकार्य में बाधा का मुकदमा दर्ज, 8 गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही मुक्ताप्रसाद थानाधिकारी विजेन्द्र सीला मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में लिया। पुलिस बल ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और देर रात तक शांति व्यवस्था बनाए रखी।

किसी ने नहीं दर्ज कराया केस

फिलहाल इस घटना के संबंध में किसी भी पक्ष की ओर से थाने में मामला दर्ज नहीं कराया गया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि विवाद अचानक शुरू हुआ और थोड़े ही समय में बस्ती में तनाव का माहौल बन गया।

इलाके में पुलिस तैनात

इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया गया है ताकि किसी प्रकार की पुनः अशांति न हो। हालांकि रातभर स्थिति नियंत्रण में रही और किसी बड़ी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें