Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

26 या 28 अगस्त से वंदे भारत ट्रेन बीकानेर से दिल्ली चलने की संभावना

बीकानेर। बीकानेर-दिल्ली के बीच चूरू के रास्ते वंदे भारत ट्रेन शुरू करने की घोषणा के साथ इस गाड़ी को हरी झंडी दिखाने के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रेलवे डीआरएम और रेल मंत्रालय इस रेल सेवा को जल्द शुरू करने के लिए सक्रिय हुए है।

इसके लिए बीकानेर या दिल्ली में ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम रखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव इसमें शामिल होंगे। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल लंबे समय से वंदेभारत ट्रेन बीकानेर से दिल्ली के बीच संचालित करवाने के लिए प्रयासरत थे। वाशिंग लाइन की दिक्कत की वजह से ट्रेन का संचालन नहीं हो पा रहा था। इसके लिए पूर्व डीआरएम आशीष कुमार ने बीकानेर ठहराव करने वाली ट्रेनों में से दो ट्रेनों का फेरा श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ तक बढ़ाने का सुझाव दिया।

Advertisement Box

केन्द्रीय मंत्री मेघवाल ने बुधवार को रेल मंत्रालय से सम्पर्क कर वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत संबंधी चर्चा की। माना जा रहा है कि 26 या 28 अगस्त में से किसी एक दिन का कार्यक्रम तय हो सकता है। अभी तक वंदेभारत ट्रेनों को पहले फेरे को प्रधानमंत्री स्वयं हरी झंडी दिखाकर रवाना करते रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री को बीकानेर बुलाने अथवा दिल्ली में प्रधानमंत्री से ट्रेन का संचालन शुरू कराने पर विचार हो रहा है।

सुबह चलेगी और रात में वापसी

बीकानेर-दिल्ली के बीच चूरू के रास्ते करीब 448 किलोमीटर के रेल मार्ग पर वंदेभारत ट्रेन चलाने की स्वीकृति मिली है। यह ट्रेन रोजाना सुबह 5.45 बजे बीकानेर से रवाना होकर 6 घंटे 05 मिनट में 11.50 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। वापसी में शाम 4.45 बजे दिल्ली से रवाना होकर रात 11 बजे बीकानेर जंक्शन पहुंचेगी।

जोधपुर रेल मंडल का दूसरा रेल कोच रेस्टोरेंट डेगाना स्टेशन पर शुरू

बीकानेर से दिल्ली वंदे भारत

बीकानेर-दिल्ली वंदे भारत सुबह 5:45 बजे चलकर रतनगढ़ में 7:18 बजे पहला ठहराव लेगी। रतनगढ़ से 7:20 बजे रवाना होगी और दूसरा स्टॉप चूरू में सुबह 8 बजे लेगी। 5 मिनट रुकने के बाद ट्रेन रवाना होगी और तीसरा स्टॉप हरियाणा के रेवाड़ी में सुबह 10:45 बजे लेगी। वहीं दिल्ली कैंट 11:50 बजे पहुंचेगी।

दिल्ली से बीकानेर वंदेभारत

दिल्ली-बीकानेर वंदेभारत ट्रेन दिल्ली कैंट से शाम 4:45 बजे रवाना होकर हरियाणा के रेवाड़ी स्टेशन शाम 6 बजे पहुंचेगी। वहीं चूरू शाम 8:20 बजे पहुंचेगी और रतनगढ़ शाम 8:53 बजे पहुंचेगी। फाइनली ट्रेन बीकानेर रात 11 बजे पहुंचेगी।

बीकानेर-दिल्ली वंदे भारत का संभावित किराया

वंदेभारत का किराया श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग होता है। एसी चेयर का किराया करीब 1300 रुपए होगा। एग्जीक्यूटिव चेयर का करीब 2400 रुपए होगा। ट्रेन में यात्री को लग्जरी सुविधाएं मिलती हैं।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें