Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

SOG ने पटवारी,पीटीआई और एक ग्राम सेवक को पकड़ा:

‎जयपुर: स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बुधवार को अलग-अलग तीन भर्ती परीक्षाओं में डमी कैंडिडेट समेत अन्य तरीके से धांधली करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एडीजी वीके सिंह ने बताया कि अध्यापक थर्ड ग्रेड भर्ती परीक्षा 2023 में आरोपी डमी कैंडिडेट राकेश कुमार बिश्नोई निवासी रणजीतपुर बज्जू बीकानेर, हाल ग्राम सेवक पंचायत समिति बौली सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया है। इसने मूल अभ्यर्थी अरविन्द कुमार की जगह परीक्षा दी थी। अरविन्द पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। इस संबंध में सांगानेर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था।

नई दिल्ली: भारत ने ओडिशा में ‘अग्नि-5’ मिसाइल का सफल परीक्षण किया,

इसी तरह पटवारी भर्ती परीक्षा 2021 में मूल अभ्यर्थी सागर मीणा को गिरफ्तार किया गया है। सागर नांगल बरसी सदर दौसा का रहने वाला है और हाल में देवला की डांग नसीराबाद अजमेर में पटवारी है। एसओजी पूर्व में इसकी जगह डमी कैंडिडेट बनकर परीक्षा देने वाले रोशन लाल मीणा को गिरफ्तार कर चुकी है।

Advertisement Box

इसके अलावा एसओजी ने पीटीआई भर्ती परीक्षा 2022 में आरोपी सौरव कलाल निवासी कलालवाड़ा भुगंडा बांसवाड़ा को गिरफ्तार किया है। हाल में यह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बांसवाड़ा में पीटीआई है। इस संबंध में एसओजी पूर्व में प्रदीप शर्मा को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रदीप के मार्फत जेएस यूनिवर्सिटी से बैकडेट में बीपीएड की फर्जी डिग्री प्राप्त की थी।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें