Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ऑफिस के लैपटॉप पर WhatsApp Web चलाना है ‘खतरनाक’, सरकार ने दी चेतावनी

ऑफिस लैपटॉप पर अगर WhatsApp Web चलाने की आदत है? तो अपनी इस आदत को बदल लीजिए, क्योंकि भारत सरकार के MeitY (इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय) ने एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में सरकार ने लोगों से ऑफिस के लैपटॉप और कंप्यूटर पर WhatsApp वेब का इस्तेमाल बंद करने का आग्रह किया है.

सरकार की ये सलाह यूं ही बेवजह नहीं है, इसके पीछे एक चौंकाने वाला कारण भी है जिसे जानने के बाद हो सकता है कि आप भी ऑफिस के लैपटॉप में व्हाट्सऐप चलाना बंद कर दें. सरकार ने बताया कि बेशक ऑफिस के लैपटॉप पर पर्सनल चैट और फाइलों को एक्सेस करना सुविधाजनक है, लेकिन ऐसा करने से आपकी कंपनी के सामने आपकी निजी जानकारी उजागर हो सकती है.

Advertisement Box

इन तरीकों से मिल सकता है एक्सेस

एडवाइजरी में चेतावनी दी गई है कि WhatsApp Web का इस्तेमाल करने से लैपटॉप के एडमिनिस्ट्रेटर और आईटी टीम को आपकी निजी बातचीत और निजी फाइलों का एक्सेस मिल सकता है. ऐसा मैलवेयर, स्क्रीन-मॉनिटरिंग सॉफ्टवेयर या ब्राउजर हाईजैक सहित कई तरीकों से हो सकता है.

सरकार की ये चेतावनी कार्यस्थल (ऑफिस) में बढ़ती साइबर सुरक्षा चिंताओं के बीच आई है, क्योंकि सरकार की इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी अवेयरनेस टीम ने कॉर्पोरेट डिवाइस पर मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म के इस्तेमाल से जुड़े जोखिमों पर रोशनी डाली है.

इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी अवेयरनेस टीम के मुताबिक, कई संगठन अब व्हाट्सएप वेब को एक संभावित सुरक्षा जोखिम के रूप में देखते हैं, इसे मैलवेयर और फिशिंग हमलों का एक एंट्री गेट माना जा रहा है जो पूरे नेटवर्क को खतरे में डाल सकता है. इसके अलावा, इस बात का भी सुझाव दिया गया है कि ऑफिस वाई-फाई का इस्तेमाल करने से भी कंपनियों को कर्मचारियों के फोन का भी कुछ हद तक एक्सेस मिल सकती है, जिससे आपका प्राइवेट डेटा खतरे में पड़ सकता है.

बरतें सावधानी

व्हाट्सएप वेब का इस्तेमाल करना अगर आपके लिए जरूरी है, तो सरकार ने कुछ सावधानियां बरतने की सलाह दी है:

  • व्हाट्सऐप वेब यूज करने के बाद लॉग-आउट जरूर करें.
  • अनजान व्यक्ति से आए लिंक पर क्लिक करते वक्त या फिर अटैचमेंट खोलते वक्त सावधानी बरतें.
Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें