राजस्थान: Rajasthan Crime News: राजस्थान के पाली में एक पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली. दोनों ने सोजत के पास लुण्डावास गांव में अपने फार्म हाउस पर जहर खाकर अपनी जान दे दी. मामले की जानकारी मिलते ही सोजत के DSP जेठूसिंह करनौत और सीआई देवीदान बारहठ मौके पर पहुंचे और दोनों पति-पत्नी के शव को सोजत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा. मृतकों की पहचान 56 साल के राजेन्द्र सोनी और उनकी पत्नी 46 वर्षीय राधा के रूप में हुई है.
Rajasthan Crime News: राजेंद्र सोनी की सोजत में सब्जी मंडी इलाके में मैना ज्वेलर्स के नाम से दुकान है. सोजत-जोधपुर स्टेट हाईवे पर लुण्डावास गांव में राजेंद्र का फार्म हाउस है, जहां से शनिवार को दोनों के शव बरामद किए गए. सोजत सिटी थाना प्रभारी देवीदान चारण ने बताया की मृतक कपल सोजत से हमेशा बाइक से फार्म हाऊस पर जाया करते थे. हालांकि, वह मरुधर केसरी कॉलोनी के रहने वाले थे. दोनों का एक बेटा और एक बेटी है. वह अपने बेटे के साथ रहते थे.
बहन ने देखी दोनों की लाश
राजेंद्र और राधा का बेटा आर्यन बीटेक कर रहा है और उनकी बेटी चारूल की शादी हो चुकी है. पति-पत्नी के बारे में तब पता चला. जब रक्षाबंधन के मौके पर राजेंद्र सोनी की बहन बड़े भाई को राखी बांधने पहुंची. जैसे ही वह फार्म हाउस पर पहुंची तो सामने भाई-भाभी की लाश पड़ी थी, जिन्हें देखते ही बहन के होश उड़ गए. दोनों शवों के पास में एक जहर की शीशी पड़ी थी. इससे आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी ने आत्महत्या की है.
सोजत सिटी के पास है फॉर्म हाउस
उनका फॉर्म हाउस पाली से करीब 40 किमी दूर सोजत सिटी के पास है. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर उल्टियां भी की हुई पाई गई. इससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि कपल ने कोई जहरीला पदार्थ खाया है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ पता चलेगा कि दोनों की मौत कैसे हुई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया.
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Rajasthan) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे khabarhikhabar.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें khabarhikhabar.com




















