जयपुर. राजस्थान में इस बार मानसून ने सबको चौंकाते हुए बीते साल के मुकाबले सात दिन पहले ही दस्तक दे दी है. आम तौर पर 25 जून के आसपास आने वाला मानसून इस बार 18 जून को ही दक्षिणी राजस्थान में घुस गया और एक ही दिन में उदयपुर, कोटा, चित्तौड़गढ़ समेत 11 जिलों को भिगो दिया. मौसम विभाग के मुताबिक इस बार मानसून में 10 फीसदी ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है. इस बार मानसून आते ही गदर मचाने के मूड में है. मौसम विभाग ने 19 और 20 जून को उदयपुर तथा कोटा संभाग भारी बारिश का अनुमान जताया है.
मानसून ने अपनी धांसू एंट्री के साथ ही प्रदेश को भिगोना शुरू कर दिया है. गुरुवार को सुबह से राजधानी जयपुर समेत कई इलाको में रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया. इसने गर्मी से तप रहे लोगों को खासा सुकून मिला है. जयपुर के अलावा बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और बूंदी जिले समेत कई इलाकों में बारिश का दौर चल रहा है. मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं. मौसम विभाग के अनुसार इस बार बारिश किसानों को पूरी तरह से खुश करने वाली है.
सर्वाधिक 85 एमएम बारिश भरतपुर तहसील में दर्ज हुई
गुरुवार को सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक बारिश भरतपुर तहसील में दर्ज की गई. वहां 85 एमएम बारिश हुई. बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक गर्म शहर जैसलमेर रहा. वहां अधिकतम तापामन 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि प्रदेश में सबसे ठंडा शहर सिरोही रहा. वहां न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. बारिश के कारण प्रदेश के विभिन्न इलाकों में तापमान काफी गिर गया है.