Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बीकानेर : दर्दनाक हादसे में माँ-बेटा, बहु की मौत, JCB से निकालनी पड़ी कार

बीकानेर के बज्जू में सड़क हादसे में पति, पत्नी और मां की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों कार से रामदेवरा जा रहे थे। रास्ते में कार एक बस से जा भिड़ी। तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन घायल हो गए।

मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द किए गए हैं। मृतक जयपुर के रहने वाले थे।

Advertisement Box

हादसा सोमवार शाम 5 बजे बज्जू थाना क्षेत्र में हुआ। हादसे में 2 बच्चे और पिता गंभीर घायल है।

बीकानेर में सिंचित क्षेत्र विकास (CAD) में कार्यरत एक्सईएन राजेश दायमा (38) अपनी पत्नी ऋतु, मां कमला (65), पिता मुक्तिराम (68), बच्चे दिव्यांशु (7) और बेबी (5) के साथ रामदेवरा जा रहे थे। इंदिरा गांधी नहर की मुख्य नहर एक हजार आरडी पर कार की निजी बस से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बस के अंदर ही जा फंसी। इससे कार चला रहे राजेश दायमा, ऋतु और कमला की मौके पर ही मौत हो गई। घायल मुक्तिराम, दिव्यांशु और बेबी को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां ट्रॉमा सेंटर में इनका इलाज चल रहा है। ​​​​​​दायमा परिवार जयपुर में कालवाड़ रोड गोविन्दनगर निवासी है।

कार बस के अंदर जा घुसी थी, ऐसे में इसे निकालने के लिए जेसीबी का उपयोग करना पड़ा। बड़ी मुश्किल से कार को बाहर निकाला गया। इनमें घायलों को पहले पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर किया गया। घायलों की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

तीन दिन पहले आए थे बीकानेर

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें