Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

खेजड़ी कटाई के विरोध में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, आक्रोशित कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

बीकानेर: जिले में सोलर प्लांट लगाने के दौरान हो रही खेजड़ी कटाई के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान कलेक्ट्रेट पर लगी बेरीकेट्स पर चढ़ने को लेकर यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई. आक्रोशित कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया.

यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा का कहना है कि लगातार बीकानेर में सोलर प्लांट की स्थापना की आड़ में खेजड़ी के पेड़ों की कटाई हो रही है. हर रोज सैकड़ों की संख्या में पेड़ों की कटाई के बाद भी सरकार और प्रशासन के अधिकारी मौन हैं. जबकि राजस्थान और खास तौर में पश्चिमी राजस्थान में खेजड़ी का पर्यावरण संरक्षण में महत्व है. बावजूद इसके लापरवाही बरती जा रही है. आज जब यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता इस मुद्दे को लेकर ज्ञापन देने के लिए कलेक्ट्री पहुंचे, तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर हमारी आवाज को दबाने का प्रयास किया. लेकिन हम लोग चुप नहीं रहेंगे और अपनी आवाज उठाते रहेंगे.

Advertisement Box

पुलिस ने किया लाठीचार्ज: कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए. इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खदेड़ा. उधर पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता अध्यक्ष भंवर कूकना, प्रदीप शर्मा सहित दूसरे कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के आगे सड़क पर ही बैठ गए. इसके बाद पुलिस ने उन्हें गाड़ी में बिठाया और गिरफ्तार कर बीछवाल ले गई.

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर अलर्ट पुलिस: दरअसल गुरुवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर जिले के दौरे पर हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान पुलिस अलर्ट रही. इसी दौरान जिला कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन करने आए यूथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने खेजड़ी कटाई को लेकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें