Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Yamunanagar में गैंगस्टर भीम मुठभेड़ में ढेर, 2 कारोबारियों के घर फायर कर मांगी थी करोडों की फिरौती, कई मामले थे दर्ज

यमुनानगर : यमुनानगर जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गैंगस्टर विरोधी अभियान के तहत आज रटोली -खेड़ा रोड पर पुलिस और कुख्यात गैंगस्टर भीम के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें गैंगस्टर मारा गया। उस पर 20,000 रुपए का इनाम घोषित था। भीम पर हत्या के प्रयास, नशा तस्करी और अवैध हथियारों सहित कुल 7 से 8 गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे।

पुलिस को इनपुट मिला था कि वह रटोली खेड़ा रोड पर मौजूद है। जब पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। करीब 15 राउंड पुलिस की ओर से और 8 से 9 राउंड बदमाश की ओर से फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान एक गोली पुलिस की जैकेट पर भी लगी, लेकिन कोई हानि नहीं हुई। पुलिस की गोली लगने से भीम की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement Box

बता दें कि आरोपी अयोध्या का रहने वाला था, लेकिन हाल ही में वह आजाद नगर यमुनानगर में रह रहा था। उसने कुछ ही दिन पहले कारोबारी बॉबी और कपड़ा व्यापारी रवि के घर पर भी फायरिंग की थी, जिससे शहर में दहशत का माहौल बन गया था। उसने पांच करोड़ की फिरौती मांगी थी। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस को मौके से एक हथियार, जिंदा कारतूस और बाइक भी बरामद हुई है।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें