सिरसा के ऐलनाबाद में जन्माष्टमी की खरीदारी करने आई एक नवविवाहित महिला अचानक लापता हो गई, जो बाद में एक अन्य युवक के साथ राजस्थान में मिली।
महिला के पति महाबीर ने आरोप लगाया कि राजपुरा (तारानगर, राजस्थान) निवासी युवक विकास उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया। पुलिस में शिकायत देकर विकास के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पत्नी को वापस लाने की मांग की है।
भादासर में बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला:कपड़ों और चप्पलों से शिनाख्त का प्रयास जारी
एक साल पहले हुई थी शादी
पुलिस को दी शिकायत में ऐलनाबाद क्षेत्र के मुरटवाला गांव के महाबीर ने बताया कि उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। 4 दिन पहले पत्नी के साथ बस के जरिए ऐलनाबाद में घरेलू सामान लेने के लिए आए थे।
दोपहर 2 बजे वह उसे बस स्टैंड ऐलनाबाद पर छोड़कर बाजार से कोई और सामान लेने गया था। दोपहर 2:30 बजे बस स्टैंड पर वापस आया तो पत्नी वहां पर नहीं थी। जिसके बाद उसने उसकी आस पड़ोस में काफी तलाश की।
पीड़ित व्यक्ति ने कहा कि उसके घर व रिश्तेदारी में उसका पता किया। जिसके बाद उसे पता चला है कि राजस्थान के चुरु जिले के तारानगर के गांव राजपुरा निवासी विकास, उसे अपने साथ ले गया। उसने पता करवाया तो वह उसके घर पर मिली और विकास ने महिला को छिपा कर रखा है।




















