Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

‘वोट चोर गद्दी छोड़’ प्रदेशव्यापी रैली 6 सितंबर को, प्रियंका गांधी का दौरा तय

जयपुर : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से वोट चोरी और चुनाव आयोग पर गड़बड़ी करने के आरोपों के बाद अब कांग्रेस इस मामले को लेकर लगातार भाजपा और चुनाव आयोग पर हमलावर है. हाल ही में वोट चोरी के खिलाफ सभी जिलों में प्रदर्शन करने के बाद अब कांग्रेस 6 सितंबर को प्रदेश व्यापी ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ रैली का आयोजन करने जा रही है, हालांकि, प्रदेशव्यापी रैली जयपुर या चूरू में कराए जाने को लेकर पार्टी में उच्च स्तर पर मंथन चल रहा है.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का दौरा तय : कांग्रेस की प्रदेशव्यापी रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी का दौरा भी तय हो गया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इसके संकेत देते हुए कहा कि पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी ने रैली में शामिल होने के लिए हामी भर दी है और उनका दौरा तय हो चुका है. प्रियंका गांधी का दौरा तय होते ही पार्टी रैली की तैयारी में भी जुट गई है. रैली को लेकर शुक्रवार रात उनकी बिहार में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल सहित कई अन्य नेताओं से मंत्रणा हुई थी.

Advertisement Box

डोटासरा ने बताया कि प्रदेशव्यापी रैली जयपुर या चूरू में से किसी एक स्थान पर कराई जा सकती है. प्रदेश के अन्य नेताओं के साथ चर्चा करके रैली का स्थान तय कर दिया जाएगा. वहीं, रैली में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित पार्टी के तमाम विधायक, सांसद, प्रदेश पदाधिकारी और अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता व नेता भी शामिल होंगे.

कई मामलों को जोर-शोर से उठाएगी कांग्रेस : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का कहना है कि लोकसभा चुनाव में जयपुर ग्रामीण, कोटा, अलवर और बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में भी पार्टी को वोट चोरी की आशंका है और पार्टी अपने स्तर पर इन लोकसभा सीटों में हुई गड़बड़ी की जांच करवाएगी. इसके लिए इन सीटों के वोटिंग लिस्ट और रिकॉर्ड को भी मंगवाया गया है. 6 सितंबर को प्रदेशव्यापी रैली के बाद सभी जिलों में भी कांग्रेस 10 अक्टूबर तक अभियान चलाएगी, जो बूथ लेवल तक भी चलाए जाएंगे. घर-घर जाकर भी लोगों को वोट चोरी के मामलों से अवगत करवाया जाएगा.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें