Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

माहेश्वरी समाज की विभिन्न क्षेत्रीय सभाओ ने किया कजरी तीज पर गोठ का आयोजन, मनाया सिंजारा पर्व

महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई आयोजित, प्रदाधिकारीयो सहित समाजबंधुओं ने की शिरकत

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्री नगर माहेश्वरी सभा भीलवाड़ा की विभिन्न क्षेत्रीय सभाओ द्वारा माहेश्वरी समाज के प्रमुख उत्सव कजरी तीज को लेकर गोठ (भोज) का आयोजन किया गया। इस उत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहने, मेहंदी लगाई और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। आयोजन मे समाज के प्रदाधिकारीयो सहित बडी संख्या में महिलाओं, पुरूषों, युवक-युवतियों ने शिरकत की। इस अवसर पर उपस्थित बोर्ड पदाधिकारियों ने सभी का स्वागत सत्कार किया। इस दौरान वरिष्ठजनों, महिलाओं एवं बच्चों तथा पुरूषों के लिए अलग- अलग स्थान पर सुंदर व्यवस्था की गई। आयोजन के दौरान महिलाओं के लिए अंताक्षरी, आकस्मिक गेम, लहरिया प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं का आयोजन किया गया।

Advertisement Box

जिसमे विजेता रहे सभी प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम मे रमेश राठी, सुशील मरोटिया, रामकिशोर सोनी, महेन्द्र काकानी, महेश जाजू, परिषित नामधर, भैरूलाल सोमानी, अर्चित मुन्द्रड़ा, अंकित लाखोटिया सहित विभिन्न क्षेत्रिय सभा के अध्यक्ष मंत्री तथा युवा संगठन के अध्यक्ष मंत्री की मौजूद रहे।

*बसंत विहार गांधीनगर माहेश्वरी महिला मंडल*
बसंत विहार गांधीनगर माहेश्वरी क्षेत्र सभा द्वारा मंडल अध्यक्ष शोभा राठी व सचिव सुनीता लढा के नेतृत्व में सिंजारे का कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय सभा की महिलाओं ने मेहंदी लगाकर सज धज कर उत्साह पूर्वक भाग लिया। महिला मंडल व युवा संगठन ने मिलकर अंताक्षरी का कार्यक्रम किया। जिसमें सभी महिलाएं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमें युवा संगठन अध्यक्ष हर्ष राठी व अमिता लढा का पूरा सहयोग रहा।

*संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल*
हरियाली तीज पर संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा अध्यक्ष रेनू कोगटा व सचिव अनुपमा मंत्री के सानिध्य मे कजली तीज के पहले सिंजारा पर्व महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। पुर्व अध्यक्ष मधु लढ़ा ने बताया की इस दौरान महिलाओं ने सामूहिक पूजा अर्चना कर सावन तीज पर आधारित गीतों पर सामूहिक नृत्य किया गया। सभी सखियो महिलाओं को तिलक लगाकर सुहाग सामग्री वितरित की गई। अंत मे सामूहिक स्नेह भोज का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर इंदिरा भदादा, मधु हिंगड, टोनीका झंवर, पुष्पा मुंदड़ा, सरोज समदानी, गरिमा मालीवाल, दर्शना गंदोरिया, आशा राठी, संगीता मुंदड़ा, आशा डाड, सुनीता शारदा, प्रियंका मालू, किरण काबरा सहित मंडल की सभी सदस्याए उपस्थित थी।

*शास्त्री नगर माहेश्वरी सभा द्वारा सिंजारा कार्यक्रम आयोजित*
शास्त्री नगर माहेश्वरी सभा द्वारा शास्त्री नगर माहेश्वरी भवन में तीज के सिंजारा उत्सव का आयोजन किया, जिसमें महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यक्ष राजेंद्र समदानी ने बताया कि रामपाल सोनी, राधेश्याम सोमानी, कैलाश कोठारी, अशोक बाहेती, केदार गगराणी, संजय जागेटिया, ओम नराणीवाल, जगदीश कोगटा ने भगवान महेश के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में 1200 सदस्यों ने भाग लिया।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें