Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

भाविप चंद्रशेखर आजाद शाखा द्वारा छात्राओं के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित

भाविप चंद्रशेखर आजाद शाखा द्वारा छात्राओं के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित 

मेहंदी प्रतियोगिता का किया आयोजन, बालिकाओं को दी आत्मरक्षा के उपाय, प्रहार तकनीक तथा दंड संचालन के महत्व की जानकारी

Advertisement Box

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) भारत विकास परिषद की चंद्रशेखर आजाद शाखा द्वारा प्रकल्प “बेटी बढ़ाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बसाओ के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन कृष्णा हॉस्पिटल के पास स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, कल्कीपुरा में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में कला एवं खूबसूरती की भावना का विकास करना था। इस अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपनी सृजनात्मकता और कला कौशल का सुंदर प्रदर्शन किया। प्रथम तीन बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया।

साथ ही बेटियां खुद अपनी प्रेरणा बने विषय पर आयोजित आशुवार्ता कार्यक्रम में बालिकाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। छात्राओ ने विभिन्न टॉपिक पर अपने भाव व्यक्त किये। प्रथम तीन बालिकाओं को पुरस्कृत किया गया। तथा पढ़ो बढ़ो और दुनिया बदलो कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस उप अधीक्षक श्रीमती शिल्पा भदविया एवं प्रांतीय संयोजिका ‘बेटी बढ़ाओ, बेटी पढ़ाओ, बेटी बसाओ’ श्रीमती रिंकू सोमानी उपस्थित रहीं।

कस्बे का एक सेवादार गौभक्त आनंद जोशी की जो श्रीडूंगरगढ़ शहर का सामाजिक कार्यकर्ता

उन्होंने बालिकाओं को सुरक्षा, शिक्षा एवं आत्म-सशक्तिकरण के महत्व पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के अंत में मीनाक्षी आचार्य ने सभी का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीता जागेटिया, आशा काबरा, रेखा चांडक, मीनाक्षी आचार्य, मीनू सोमानी, मीनाक्षी काबरा, उर्मिला गग्गड़, नूतन पोरवाल, रेखा शर्मा, पिंकी सोमानी एवं संगीता अजमेरा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति, उत्साह और नारी शक्ति के गौरव से ओतप्रोत रहा।

आत्मरक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

भारत विकास परिषद चंद्रशेखर आजाद शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, स्वामी विवेकानंद और मां सरस्वती के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात वंदे मातरम् का गायन किया गया। मुख्य वक्ता ’श्रीमती विनिता तापड़िया, संयोजिका धर्म जागरण गतिविधि (चित्तौड़ प्रांत) ने बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय, प्रहार तकनीक तथा दंड संचालन के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में महिला सहभागिता संयोजिका विजयलक्ष्मी समदानी ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम प्रभारी आशा काबरा रही।

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें