करणी माता की औरण फैरी में श्री डूंगरगढ़ के योग प्रेमियों की अनूठी सेवा
देशनोक में आयोजित पवित्र औरण फैरी के दौरान श्री डूंगरगढ़ के योग साधकों और समाज सेवियों ने सेवा भाव की एक अद्भुत मिसाल पेश की।
श्री डूंगरगढ़ कस्बे के ख्याति प्राप्त योगाचार्य ओम प्रकाश कालवा ने जानकारी दी कि समाज सेवी खियाराम सोनी (बाना) के नेतृत्व में, पूरी योग टीम ने 24 घंटे अनवरत सेवा देते हुए श्रद्धालुओं के लिए 1,00,000 ( एक लाख ) पानी की बोतलों की जल सेवा की।
यह सेवा कार्य श्री करणी माता जी सेवा समिति, तुलसी सेवा संस्थान के योग प्रेमियों व कस्बे तथा जिले के विभिन्न समाज सेवियों के समर्पण को दर्शाता है।
भीलवाड़ा जिला ऑप्टिकल एसोसिएशन का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न
प्रमुख सेवादार
खियाराम सोनी,ओम प्रकाश कालवा,दामोदर बोहरा, बलराम बेनीवाल, राजू लुखा, पुनम सिंह, गणेश जाट, सागरराम मेघवाल, भागीरथ खिलेरी, बनाराम नाई, सरदाराराम बाना, हेमराज मीणा, नारायण सोनी, पप्पूराम सोनी, सहीराम साइच, संजय करनानी, नरेंद्र नाई, ओम प्रकाश बाना मास्टर, शिव स्वामी, हरलाल जाट, महेश सोनी, मनोज सोनी, संतोष सोनी, रूखमा सोनी, रामप्यारी सोनी, सीमा सोनी, महावीर सोनी, रामकिशन, हरलाल बाना, मुनीराम नाई, उदय सिंह, जसवंत सोनी, कार्तिक सोनी
और समस्त सेवा समिति परिवार
इस महान सेवायज्ञ के लिए सेवा प्रमुख खियाराम सोनी ने सभी सेवादारों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।




















