Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

टी-20 महिला क्रिकेट का अनोखा रिकॉर्ड: 10 बल्लेबाज नहीं खोल पाए खाता, चार रन पर सिमटी सिरोही की टीम

जयपुर: राजस्थान में हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में अनोखा रिकॉर्ड बना है, जिसे शायद कोई भी टीम अपने नाम नहीं करना चाहेगी. बीसीसीआई के आगामी घरेलू क्रिकेट सत्र 2025-26 की सीनियर महिला प्रतियोगिता में भाग लेने वाली राजस्थान सीनियर महिला टीम के संभावितों के चयन के लिए आरसीए ने सोमवार से जयपुर और उदयपुर जिला केंद्र पर राज्य स्तरीय सीनियर महिला T20 प्रतियोगिता कर रहा है. इधर, सिरोही के पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि सिरोही की टीम का यह प्रदर्शन खराब प्रबंधन और उपेक्षा का नतीजा है. अगर खिलाड़ियों को सुविधाएं, प्रशिक्षण और सही नेतृत्व मिले तो ऐसे नतीजों से बचा जा सकता है.

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के मुताबिक इसमें प्रदेश के जिलों की टीमें भाग ले रही है. सोमवार को विभिन्न टीमों में मुकाबले हुए. ऐसे में एक मुकाबला काफी दिलचस्प रहा, जिसमें पूरी टीम महज चार रन पर सिमट गई. ख़ास बात है कि इन चार में से 2 रन नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी निकिता कुमारी ने बनाए और 2 रन वाइड से आए. जयपुर में सिरोही और सीकर के बीच मैच हुआ. इसमें सिरोही की पूरी टीम मात्र चार रन पर ढेर हो गई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीकर टीम ने दो गेंद पर मैच जीत लिया. सीकर की भोमिका जांगिड़ में छह विकेट लिए.

Advertisement Box

ये टीमें हिस्सा ले रही हिस्सा: आरसीए की सीनियर महिला प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की टीमें भाग ले रही है. इनमें उदयपुर, करौली, बाड़मेर, जैसलमेर, अजमेर, सवाई माधोपुर, बीकानेर, झालावाड़, पाली, चूरू, हनुमानगढ़, टोंक, जयपुर, डूंगरपुर, श्रीगंगानगर, भरतपुर, सीकर, सिरोही, नागौर, बारां, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा, भीलवाड़ा,अलवर, झुंझुनू, दौसा, कोटा, जालोर, जोधपुर, प्रतापगढ़,राजसमंद, बूंदी शामिल है. सोमवार को अलग-अलग टीमों के बीच मुकाबले होंगे.

पूर्व विधायक लोढ़ा ने लगाया आरोप: सिरोही महिला टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने राज्य सरकार और राजस्थान क्रिकेट संघ पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश के क्रिकेट को बर्बाद करने में लगे हैं. खिलाड़ियों को ना सुविधाएं दी जाती है और ना ही अभ्यास के पर्याप्त अवसर. क्रिकेट संघ का अध्यक्ष किसी दूसरे जिले के व्यक्ति को बना दिया गया, जिसे ना खेल की समझ है और ना गतिविधियों के संचालन का अनुभव.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें