Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उदयपुर में नदी में गिरी बेकाबू एसयूवी, दो की मौत, एक की तलाश जारी

उदयपुर: खेरवाड़ा थाना क्षेत्र के बायड़ी गांव के बायड़ी नदी में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया. एसयूवी अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी. हादसे के समय गाड़ी में पांच लोग थे. दुर्घटना के बाद गाड़ी तेजी से पानी में डूबने लगी. इस बीच गाड़ी के कांच तोड़कर दो व्यक्ति बाहर निकलने में सफल हो गए और उनकी जान बच गई. वहीं, दो की मौत हो गई और एक लापता है.

खेरवाड़ा थाना अधिकारी दलपत सिंह ने बताया कि सोमवार रात एसयूवी से पांच लोग खेरवाड़ा से बायड़ी गांव जा रहे थे, तभी उनकी कार बेकाबू होकर बायड़ी नदी में गिर गई. एसयूवी सवार दो लोग पीछे का कांच तोड़कर बाहर निकल गए, जबकि तीन लोग फंस गए. कड़ी मशक्कत के बाद दो लोग गाड़ी से निकाले गए, लेकिन तब तक दम तोड़ चुके थे. वहीं, एक व्यक्ति का अभी तक पता नहीं चला. वह गाड़ी चला रहा था. देर रात तक उसकी तलाश की गई, लेकिन सुराग नहीं लगा. मंगलवार सुबह से टीम फिर तलाशी में जुट गई. स्थानीय लोगों का कहना था कि गाड़ी चलाने वाला व्यक्ति तैरना जानता है.

Advertisement Box

एसएचओ सिंह ने बताया कि गाड़ी लेकर दो लोग निकले थे और तीन लोगों ने लिफ्ट ली थी. हादसे की सूचना मिलने के साथ ही बड़ी संख्या में भीड़ हो गई. घटना की सूचना पर रात 12 बजे राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर व एसडीआरएफ की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची. टीम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. ऋषभदेव डिप्टी राजीव राहर, खेरवाड़ा एएसआई दिग्विजय सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने नदी में डूबी एसयूवी बाहर निकाली गई.

एक की तलाश: टीम ने रात के अंधेरे और नदी के तेज बहाव के बीच अपनी जान जोखिम में डालकर राहत कार्य को अंजाम दिया. वाहन में सवार एक जने का अभी पता नहीं चला है. नदी में उसकी तलाश की जा रही है. राहत कार्य में नागरिक सुरक्षा विभाग के वाहन चालक प्रकाश राठौड़, गोताखोर मनोज, विपुल, भवानी शंकर, विजय नकवाल, दिनेश गमेती तथा बोट ऑपरेटर कैलाश मेनारिया सक्रिय रूप से शामिल रहे. मालूम हो, उदयपुर में बीते तीन दिन से हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं. माना जा रहा है कि इसी कारण एसयूवी हादसा हुआ.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें