Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पार्वती नदी में दो युवक डूबे, एक की लाश बरामद, दूसरे की खोज जारी

राजाखेड़ा : जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र के नागर गांव के पास गुरुवार दोपहर पार्वती नदी के किनारे पशु चराते समय दो युवक नदी में डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने स्थानीय स्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया और पुलिस-प्रशासन को सूचित किया. प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया, जिसमें एसडीआरएफ की टीम को भी शामिल किया गया है.

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, नागर गांव निवासी अंशु पुत्र प्रमोद और राजन पुत्र मानसिंह पशु चराने के दौरान नदी किनारे थे. इस दौरान एक युवक का संतुलन बिगड़ गया और वह गहरे पानी में डूबने लगा. उसे बचाने के प्रयास में दूसरा युवक भी नदी में कूद गया, लेकिन दोनों तेज बहाव में बह गए. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना राजाखेड़ा थाना पुलिस और प्रशासन को दी.

Advertisement Box

घटना की सूचना पाकर मौके पर राजाखेड़ा तहसीलदार दीप्ति देव और पुलिस प्रशासन पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया. शुरुआती प्रयासों में सफलता न मिलने पर एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया, जो लगातार दोनों युवकों की तलाश में जुटी रही. इस दौरान एक युवकी की डेड बॉडी मिल गई है. फिलहाल, प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर सर्च ऑपरेशन में जुटे हैं और दूसरे युवकी की तलाश जारी है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें