Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तीन आरएएस अधिकारी एपीओ

जयपुर: राज्य सरकार ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर दो आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं तो राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के तीन अधिकारियों को पदस्थापन की प्रतीक्षा (एपीओ) किया गया है. इस संबंध में कार्मिक विभाग ने तबादलों और एपीओ के आदेश जारी किए हैं.

नई दिल्ली स्थित आरएसी की 12वीं बटालियन में कमांडेंट आदेश सिद्धू को पुलिस अधीक्षक पाली की जिम्मेदारी दी गई है तो वहीं जयपुर सीआईडी में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे केवल राम राव को 12वीं बटालियन नई दिल्ली में कमांडेड लगाया गया है. अधिकारियों को तुरंत तबादले वाले पदों पर ज्वाइन करने के भी निर्देश दिए गए हैं.

Advertisement Box

तीन आरएएस अधिकारियों के तबादले : वहीं, कार्मिक विभाग ने तीन आरएएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं. इनमें बालोतरा की एडीएम डॉक्टर गुंजन सोनी, झुंझुनू जिला परिषद में मुख्य कार्यकारी अधिकारी और माडा की जिम्मेदारी संभाल रहे रणजीत सिंह और परबतसर के उपखंड अधिकारी रामकुमार टाडा को प्रशासनिक कारणों के कारण आगामी आदेशों तक पदस्थापन के आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है. इन अधिकारियों को कार्मिक विभाग में हाजिरी देने के निर्देश दिए गए हैं. हालांकि, इन तीन अधिकारियों को किन मामलों में एपीओ किया गया है. इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है.

विधानसभा सत्र के बाद डीजी और एडीजी स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची : इधर प्रशासनिक गलियारों में चर्चा है कि महानिदेशक डीजी और अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) स्तर के पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची विधानसभा सत्र के बाद जारी हो सकती है. तबादला सूची को लेकर पिछले एक महीने से सरकार में उच्च स्तर पर मंथन चल रहा था. तबादला सूची को लेकर नौकरशाही के साथ-साथ सियासी गलियारों में भी इंतजार हो रहा है.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें