Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ट्रेलर ने टोल प्लाजा पर मारी टक्कर, टोलकर्मियों से बहस…आगे दूसरे ट्रेलर से भिड़ा, चालक की मौत

नागौर: जिले के कुचेरा में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई. हादसे से पहले ट्रेलर चालक का टोल प्लाजा पर झगड़ा हुआ था. हादसे के बाद अजमेर-नागौर हाईवे पर जाम लग गया. इधर, सड़क हादसे से पहले ट्रेलर चालक का वीडियो सामने आया. हादसे से कुछ देर पहले वह बुटाटी टोल क्रॉस करने के दौरान बैरिकेड्स हटाने को लेकर टोलकर्मियों से भीड़ गया था. करीब 10 मिनट उनसे बहसबाजी की थी. यह घटनाक्रम सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुआ था.

कुचेरा थानाधिकारी सुनील चौधरी ने बताया कि नागौर हाईवे पर तड़के हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौत हो गई. इसमें दो ट्रेलर आमने-सामने से भिड़ गए. इसमें एक ट्रेलर चालक की 2 घंटे पहले बुटाटी टोल पर टोलकर्मियों से बहस हुई थी. उसके बाद बाईपास पर उसके ट्रेलर की अन्य ट्रेलर से टक्कर हो गई. इसमें घायल ट्रेलर चालक को कुचेरा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान अजमेर जिले के हिंगोनिया निवासी महेंद्रनाथ के रूप में हुई.

Advertisement Box

टोल पर मारी टक्कर और फिर बहस: टोल नाके के मैनेजर कमाल जैदी ने बताया कि ट्रेलर चालक हमारे यहां से निकला था. उसने टोल बैरिकेड को टक्कर मारी और फिर स्टाफ से बेवजह बहस भी की. टोल पर जब वो बहस कर रहा था तो पीछे से आई कुछ कारों के लोग उतरे और उन्होंने भी ट्रेलर चालक को खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने टोलकर्मियों को बताया कि ट्रेलर चालक रास्ते में कारों को साइड नहीं दे रहा था.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें