Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ट्रैफिक पुलिस कर्मियों पर ऑनलाइन अवैध वसूली का आरोप, एसपी ने किया तीन को निलंबित

कोटा : शहर पुलिस में तैनात ट्रैफिक पुलिस के तीन जवानों पर अवैध वसूली का आरोप लगा है. आरोप है कि वाहन चालक से पुलिस कर्मियों ने 500 रुपए ऑनलाइन लिए थे. चालान की रसीद नहीं मिलने पर वाहन चालक ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कर दी. इसके बाद एसपी सिटी तेजस्विनी गौतम ने एक्शन लेते हुए पहले जांच करवाई और उसके बाद तीनों को निलंबित कर दिया है.

एसपी तेजस्विनी गौतम का कहना है कि गुजरात निवासी परिवादी से शिकायत मिली थी, जिसमें चालान के लिए पैसा लिया गया था, लेकिन रसीद नहीं दी गई. इस मामले में जांच करवाई जा रही है, जिसमें प्रारंभिक तौर पर तीन पुलिसकर्मी दोषी पाए गए हैं. इसके बाद कांस्टेबल रामबाबू, संतराम और गोपाल को निलंबित कर दिया है. यह घटनाक्रम एक सप्ताह पुराना है और यह कोटडी चौराहे पर हुआ.

Advertisement Box

दरअसल, ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने एक वाहन चालक को रुकवाया और उससे चालान की बात कही थी. इस प्रकरण की शिकायत पर पहले ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक अशोक मीणा से जांच करवाई गई. इसमें सामने आया कि सिपाहियों ने चालान काटने वाली मशीन के काम नहीं करने की बात कही थी. शिकायत होने के बाद आरोपी सिपाहियों ने चालान काट दिया था, जिसका खुलासा भी जांच के दौरान ही हुआ है, लेकिन प्रकरण में पुलिस अधिकारियों ने सिपाहियों को दोषी मान लिया है. इस पूरे प्रकरण की आगे भी जांच चल रही है, जिसकी जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नियति शर्मा कर रही हैं. इसके बाद तय किया जाएगा कि इन तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ क्या एक्शन और लिए जा सकते हैं. एसपी ने बताया कि परिवादी गुजरात निवासी है, इसलिए जांच में भी समय लग रहा है.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें