Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

टोंक PMO ने यूनानी इंटर्न छात्रा और यूनानी कॉलेज को दिया नोटिस

टोंक : सरकारी अस्पताल के लेबर रूम में विशेष पहनावे को लेकर महिला डॉक्टर और इंटर्न के बीच बहस का वीडियो वायरल होने के बाद सियासत गरमाई हुई है. पिछले चार दिन से जारी सियासत के बीच गुरुवार की शाम मेडिकल विभाग ने जिला कलेक्टर के निर्देश पर कड़ा एक्शन लेते हुए टोंक सआदत अस्पताल के पीएमओ हनुमान प्रसाद ने मामले में इंटर्न यूनानी डॉक्टर और यूनानी कॉलेज को नोटिस दिया है.

उन्होंने बताया कि लेबर रूम का वीडियो बनाने के मामले में मेडिकल विभाग पुलिस में भी शिकायत दर्ज कराएगा. लेबर रूम का वीडियो बनाना गलत है. वहीं, यूनानी छात्रों को ड्रेस कोड में ही अस्पताल में आने के निर्देश दिए हैं. साथ ही डाक्टर दंपती को 7 दिन का अवकाश स्वीकृत किया है. बता दें कि जनना अस्पताल में खास पहनावे में लेबर रूम में काम कर रही यूनानी इंटर्न को ड्यूटी डॉक्टर ने रोका तो छात्रा बहस करने लगी. बहस कर रही इंटर्न ने लेबर रूम का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. इसे लेकर विवाद बढ़ गया.

Advertisement Box

इस मामले में गुरुवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद सहित हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम टोंक एडीएम को ज्ञापन देकर संवैधानिक ओर सरकारी कार्यालयों में इस तरह की गतिविधियों को रोकने की मांग की थी. साथ ही यूनानी इंटर्न डॉक्टर की ओर से वीडियो वायरल करने के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. इसी बीच डॉक्टर बिंदु गुप्ता के पति अंकित गुप्ता को किसी संदिग्ध ने अस्पताल में ही धमकी दी है. इसके बाद डॉक्टर दंपती ने गुरुवार को आधा दिन का अवकाश लिया है. वहीं, 7 दिन की छुट्टी पर चले गए हैं.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें