Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

2100 रुपये पाने के लिए 25 सितंबर से पहले जरूरी दस्तावेज तैयार करें

हरियाणा सरकार 25 सितंबर को महिलाओं के लिए एक बड़ी योजना दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। यह योजना भाजपा सरकार के चुनावी घोषणापत्र में शामिल थी, और अब इसे पहले चरण में लागू किया जा रहा है।

पहले चरण में कौन-सी महिलाएं होंगी पात्र?

Advertisement Box

योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनकी पारिवारिक आय ₹1 लाख या उससे कम है। इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेज और शर्तें पूरी करनी होंगी। अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए डॉक्युमेंट्स को समय रहते तैयार रखें:

जरूरी दस्तावेज

परिवार पहचान पत्र (PPP)

यह सबसे जरूरी दस्तावेज है।

  • PPP में परिवार की पूरी जानकारी और सालाना आय दर्ज होती है।
  • योजना के पहले चरण में 1 लाख या उससे कम आय वालों को ही लाभ मिलेगा।
  • इसे आप CSC सेंटर, PPP ऑपरेटर या सरल केंद्र पर जाकर बनवा सकते हैं।

आय प्रमाण पत्र

  • योजना के लिए पारिवारिक आय ₹1 लाख या उससे कम होनी चाहिए।
  • आय प्रमाण पत्र मौजूदा वित्त वर्ष का ही मान्य होगा।
  • इसे सरल पोर्टल पर PPN (परिवार पहचान नंबर) के माध्यम से अप्लाई किया जा सकता है।

आधार कार्ड

  • लाभ सीधे DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से बैंक खाते में आएगा।
  • e-KYC के लिए आधार अनिवार्य है।
  • आधार पर हरियाणा का पता होना जरूरी है।

निवास प्रमाण पत्र

  • लाभ उठाने के लिए महिला या उसके पति को कम से कम 15 साल से हरियाणा का निवासी होना चाहिए।
  • वोटर आईडी कार्ड
  • आधार कार्ड
  • मैरिज सर्टिफिकेट
  • हरियाणा से 10वीं पास की मार्कशीट

बैंक पासबुक

  • बैंक खाते की जानकारी देना अनिवार्य है, जिसमें पैसा आएगा।
  • पासबुक के उस पन्ने की कॉपी लगेगी जिसमें:
  • खाता संख्या
  • IFSC कोड
  • शाखा का नाम और पता
  • खाता धारक का नाम

पासपोर्ट साइज फोटो

आवेदन फॉर्म के साथ पासपोर्ट साइज फोटो देना होगा।

मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)

आवेदन करते समय आधार लिंक मोबाइल नंबर देना जरूरी है, ताकि OTP वगैरह मिल सके।

आवेदन कैसे करें?

सरकार जल्द ही इस योजना के लिए मोबाइल ऐप और वेबसाइट लॉन्च करेगी। इन माध्यमों से महिलाएं आवेदन कर सकेंगी। जैसे ही आवेदन शुरू होंगे, आपको फॉर्म भरने के लिए सूचित किया जाएगा।

महत्वपूर्ण सलाह

अगर आपके पास ऊपर बताए गए दस्तावेज़ नहीं हैं, तो तुरंत इन्हें बनवा लें। क्योंकि दस्तावेजों की कमी के कारण आप इस योजना के लाभ से वंचित रह सकती हैं।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें