Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बस्ती में ट्रकों से डीजल चुरा रहे चोर… 3 ट्रकों को बनाया निशाना, 5 दिन में दूसरी बड़ी वारदात

बस्ती नेशनल हाईवे पर डीजल चोर गैंग ने आतंक मचा रखा है. अब तक एक हफ्ते में पांच ट्रकों से डीजल चुराने के मामले सामने आ चुके हैं. इससे पुलिस की रात की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं. ये डीजल चोर गैंग बाकायदा लग्जरी कार से चलता है. एक बार फिर इस गैंग ने ट्रकों से डीजल चुराया है. इस बार डीजल चोर गैंग ने पुरानी बस्ती थाना के हड़िया चौराहा पर खड़े तीन ट्रकों को निशाना बनाया है.

ट्रकों से डीजल चोरी का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी में दिख रहा है कि चोर कार रखे ड्रम में डीजल भरकर फरार हो जाते हैं. बहरहाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. हाल ही में इस गैंग ने एक बड़ी डीजल चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. 5 दिन पहले दो ट्रकों से 400 लीटर डीजल की चोरी हुई थी.

Advertisement Box

चोरों ने उठाया पुलिस की ढिलाई का फायदा

इस घटना के बाद, जब पीड़ित ट्रक मालिक न्याय की आस में पुलिस के पास पहुंचे, तो उन्हें निराशा ही हाथ लगी. एक पुलिस अधिकारी ने कार्रवाई करने के बजाए कथित तौर पर यह कहकर पल्ला झाड़ लिया, “हम ट्रक नहीं रखवा पाएंगे.” पुलिस की ढिलाई का फायदा उठाकर चोरों के हौसले और भी बुलंद हो गए. उन्होंने एक बार फिर खाकी को चुनौती देते हुए इस नई वारदात को अंजाम दिया.

मामले में पुलिस ने क्या बताया?

इस मामले में सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि डीजल चोरी की घटनाएं सामने आई हैं. हाईवे पर डीजल चोरी की दो वारदातें पुलिस के संज्ञान में आई हैं, जिनके आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. सीसीटीवी फुटेज में जो भी आरोपी दिख रहे हैं, उनकी जल्द ही पहचान की जाएगी और इस चोरी का खुलासा किया जाएगा.

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें