Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

आज इन जिलों में होगी बारिश, कल से शुरू होगी मानसून की वापसी

चंडीगढ़ : मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 6 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इन जिलों में पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल और पानीपत शामिल है। इन जिलों में कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में आगामी 3 दिनों तक मौसम साफ रहेगा। धूप के खिलने से दिन में गर्मी बढ़ेगी।

वहीं रात के मौसम में ठंड का अहसास होने लगा है। भारत मौसम विभाग चंडीगढ़ के अनुसार कल यानी शनिवार से मानसून की भी वापसी हो जाएगी। इस मानसून सीजन प्रदेश में सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा बरसात हो चुकी है। हालांकि बारिश का दौर थमने के साथ ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है।

Advertisement Box

हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में 18 सितंबर तक औसतन 408.2 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन अब तक 567.9 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1115.7 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 346.6 एमएम दर्ज की गई है। वहीं गुरुवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान हिसार में 36.9 डिग्री तक दर्ज किया गया।

Best Service Providers Near You
आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें