Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रेवाड़ी में युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, पुलिस ने जांच शुरू की

रेवाड़ी  : जिले के सनसिटी पटौदी रोड फाटक के पास शुक्रवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पेड़ से लटका मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान बावल के कालड़ावास निवासी 26 वर्षीय प्रदीप पुत्र धर्मपाल के रूप में हुई है। वह पेशे से टैक्सी चालक था और उसकी टैक्सी भी मौके पर खड़ी मिली।

सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस और सीन ऑफ क्राइम टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया गया।

Advertisement Box

शहर थाना प्रभारी गजराज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। फिलहाल इसे अज्ञात कारणों से हुई मौत माना जा रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस घटना से स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें