Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

महिला को जबरदस्ती घर के अंदर खींचकर युवक ने किया घिनौने काम की कोशिश, पीड़ित ने ऐसे बचाई अपनी जान

नरवाना :  नरवाना में एक महिला के साथ छेड़छाड़ व दुष्कर्म के प्रयास करने का मामला सामने आया है। महिला दुकान पर जा रही थी तो आरोप है एक गांव के ही एक युवक ने उसे रोक लिया और जबरदस्ती कर घर के अंदर ले जाने लगा। वह किसी तरह से उसके चंगुल से छूट कर भागी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गढ़ी थाना इलाके की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 अगस्त को वह सुबह 9 बजे के करीब घर से दुकान पर सामान लेने के लिए जा रही थी। सामान लेने के बाद जब वह वापस घर की तरफ जाने लगी तो गांव का ही संदीप शराब के नशे में धुत्त हुआ गली में खड़ा था। जब वह गुजर रही थी तो संदीप ने उसे पकड़ लिया और गलत काम करने की नीयत से उसे जबरदस्ती घर के अंदर ले जाने की कोशिश करने लगा।

Advertisement Box

महिला ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। जब उसने शोर मचाया और संदीप की चंगुल से खुद तो छुड़ाया और घर की तरफ भागी। आरोपी संदीप ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। उसने अपने पति को घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को मामले की शिकायत दी गई।

गढ़ी थाना पुलिस ने संदीप के खिलाफ BNS की धारा 115(2),62,64 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पीड़िता का कहना है कि पहले भी संदीप उसे बुरी नजर से देखता रहता था। दुकान से सामान ले जाते समय गली में कोई नहीं था, इसलिए उसने उसके साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें