Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बहुचर्चित लोकेन्द्र सिंह हत्याकांड का इनामी आरोपी 10 साल बाद गिरफ्तार

बूंदी : जिले में सनसनीखेज लोकेन्द्र सिंह हत्याकांड के फरार इनामी आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया. पिछले 10 साल से पुलिस और न्यायालय की पकड़ से बाहर चल रहा 5 हजार का इनामी अपराधी जाकिर उर्फ रिंकू पुत्र हुसैन मोहम्मद निवासी महावीर कॉलोनी बूंदी को पुलिस ने कोटा से धर दबोचा. जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि फरार और वांछित अपराधियों की धर पकड़ के लिए सभी थानाधिकारियों को विशेष निर्देश दिए थे. इन्हीं निर्देशों की पालना में कोतवाली थाना प्रभारी भंवर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जाल बिछाकर बड़ी कामयाबी हासिल की.

2015 का बहुचर्चित हत्याकांड : कोतवाली थाना प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि हिण्डोली थाना क्षेत्र के तालाब गांव में वर्ष 2015 में चर्चित लोकेन्द्र सिंह हत्याकांड हुआ था. इस प्रकरण में हिण्डोली पुलिस ने आरोपी जाकिर उर्फ रिंकू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर अदालत में चार्जशीट पेश की थी. जमानत पर बाहर आने के बाद आरोपी ने न्यायालय में हाजिरी देना बंद कर दिया और फरार हो गया.

Advertisement Box

वारंटी घोषित, घर भी बेचकर हुआ गायब : थाना प्रभारी ने बताया कि विशिष्ट न्यायालय, एससी, एसटी अत्याचार निवारण प्रकरण बूंदी ने आरोपी को स्थाई वारंटी घोषित कर दिया था. पुलिस की ओर से लगातार तलाश करने के बावजूद आरोपी जाकिर पकड़ से दूर रहा. उसने बूंदी स्थित अपना मकान तक बेच दिया और लंबे समय तक गुमनामी में रहा. आरोपी न तो मोबाइल का इस्तेमाल करता था और न ही सोशल मीडिया पर सक्रिय था, जिससे उसकी तलाश और मुश्किल हो गई. इसी बीच पुलिस अधीक्षक ने उस पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया.

गोपनीय सूचना से खुला राज : थाना प्रभारी भंवर सिंह ने बताया कि 9 सितंबर को पुलिस को आरोपी के कोटा में छिपे होने की सूचना मिली. इसके बाद तुरंत टीम गठित कर कोटा भेजा गया. पुलिस ने तकनीकी साधनों और गुप्त सूत्रों की मदद से जाकिर को ट्रेस कर धर दबोचा. आरोपी को अब अदालत में पेश किया जाएगा.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें