Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बारिश से गिरी बरामदे की छत, मलबे में दबे 7 लोग, ट्रैक्टर ने बचाई जान…जानिए कैसे

अलवर: बारिश के दौर के बीच शनिवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोटा खुर्द गांव में मकान के बरामदे की छत गिर गई. छत के मलबे में परिवार के 7 लोग दब गए. सभी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रामगढ़ चिकित्सालय लाया गया. इनमें एक बच्ची को अलवर जिला अस्पताल के लिए रैफर किया गया. ये बरामदे में सो रहे थे. गनीमत रही कि परिवार को जानमाल की हानि नहीं हुई. बरामदे में ट्रैक्टर खड़ा था, जिस पर छत की बीम गिरी. इसके चलते बड़े नुकसान से बच गए. सूचना पर रामगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची.

रामगढ़ थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि कोटा खुर्द के एक मकान के गिरने की सूचना मिली. जाप्ते के साथ पहुंचे और मौका देखा. घटना में सात लोग घायल हुए. इनका चिकित्सालय में इलाज चल रहा है. मकान मालिक रेशा खान ने बताया कि घटना के दौरान उसकी पत्नी, दो बेटे, दो पोती और एक पोता बरामदे में सो रहे थे. इसी दौरान मकान की पट्टियां और बीम तेज आवाज के साथ टूटकर गिर गई. आवाज के चलते आसपास के लोग वहां आए व मलबे में दबे लोगों को निकाला. पोती सहजूम की हालत गंभीर है, जिसे अलवर जिला अस्पताल रैफर किया.

Advertisement Box

ट्रैक्टर ने बचाई जान: रेशा खान ने बताया कि घटना के दौरान बरामदे में ट्रैक्टर खड़ा था. इस दौरान छत की बीम व पट्टियां ट्रैक्टर पर गिरी. इससे नीचे सो रहे सभी लोगों की जान बच गई. उन्होंने बताया कि घर का सामान मलबे में दब गया.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें