Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

चिकित्सा विभाग द्वारा मांडलगढ़ कस्बे में ’सास बहू सम्मेलन’ का हुआ आयोजन

योग्य दम्पतियों को परिवार कल्याण साधनों के प्रति किया जागरूक

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिशन परिवार विकास कार्यक्रम के तहत गुरुवार को ब्लॉक मांडलगढ़ क्षेत्र में आयोजित टीकाकरण सत्र के दौरान सास-बहू सम्मेलन का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागीय टीम ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से योग्य दम्पतियों को परिवार कल्याण साधनों के उपयोग, उपलब्ध योजनाओं तथा स्थायी समाधान के महत्व की जानकारी दी।

Advertisement Box

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि मांडलगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आंगनबाडी केन्द्र, खाचरोल व आंगनबाड़ी केन्द्र, आमली सहित विभिन्न केन्द्रों में आयोजित सास-बहू सम्मेलन में योग्य दम्पतियों को परिवार नियोजन साधनों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान खेलों के माध्यम से सास और बहू ने आपसी संवाद कर परिवार नियोजन की जानकारी साझा की। इस दौरान शादी के बाद पहले बच्चे में 2 वर्ष की देरी तथा दूसरे बच्चे में 3 वर्ष का अंतराल रखने पर चर्चा की गई।

साथ ही यह भी बताया गया कि दम्पति स्थायी अथवा अस्थायी साधनों को अपनाने के लिए नजदीकी चिकित्सा संस्थानों से सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि 01 सितम्बर से 30 नवम्बर तक जिलेभर में आयोजित किए जा रहे इन सास-बहू सम्मेलनों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लाभार्थियों तक परिवार नियोजन संबंधी सेवाएं पहुँचाई जाएंगी। इसके लिए एएनएम एवं आशा सहयोगिनियों को अपने कार्यक्षेत्र में योग्य दम्पतियों और सास-बहुओं को सम्मेलन में लाकर जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. रामकेश गुर्जर ने बताया कि मिशन परिवार विकास योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले में कुल 2107 सास-बहू सम्मेलन आयोजित किए जाने हैं।

पत्नी की हत्या के आरोप में पति पुलिस हिरासत में

मांडलगढ़ ब्लॉक में हुए सम्मेलन के दौरान स्वास्थ्य कार्मिकों ने लाभार्थियों को कंडोम, गर्भनिरोधक गोलियां, अंतरा एवं छाया इंजेक्शन, आईयूसीडी (कॉपर-टी), नसबंदी जैसे स्थायी-अस्थायी साधनों की जानकारी दी। साथ ही छोटा परिवार-सुखी परिवार की अवधारणा पर चर्चा करते हुए परिवार नियोजन अपनाने से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर होने वाले सकारात्मक प्रभावों से भी अवगत कराया गया। टीकाकरण सत्र पर आयोजित इस सम्मेलन में ग्रामीण महिलाओं एवं योग्य दम्पतियों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। सम्मेलन के दौरान महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता माया भाँभी व आशा सहयोगिनी संजू दामामी सहित अन्य स्वास्थ्य कार्मिकों द्वारा योग्य दंपत्तियो को परिवार कल्याण सेवाओं की जानकारी दी गयी।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें