Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

Haryana Assembly में गूंजा कानून व्यवस्था का मुद्दा, गीता भुक्कल ने किया हत्याओं का जिक्र, ढांडा बोले- गलत जानकारी है…

चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा में मानसून सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही जारी है। सदन में कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरा। कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा शुरू की। उन्होंने कहा कि सूबे की कानून व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है। शराब ठेकेदारों की हत्या की जा रही है। सरकार माफियों के वर्चस्व को नहीं तोड़ पा रही है। बेटियों के मर्डर हो रहे हैं। हमारा हरियाणा प्रदेश शांति और भाईचारे के लिए जाना जाता था, लेकिन आज बहुत खराब स्थिति है।

उन्होंने कहा कि हमारे सीएम के पास ही गृह विभाग है, उनकी इस मामले पर पूरी जिम्मेदारी बनती है। अपराध बढ़ता जा रहा है। व्यापारियों को धमकियां दी जा रही हैं। नेताओं को धमकी दी जा रही हैं। जेल से फिरौती मांगी जा रही है। स्कूल में बच्चियां सेफ नहीं हैं। हमारे प्रदेश में बहुत की शर्मनाक घटनाएं हो रही हैं।

Advertisement Box

हरियाणा में कानून व्यवस्था पर चर्चा का अपडेट

सदन में झूठे आंकड़े दर्ज नहीं होने चाहिएः विपुल गोयल

हरियाणा विधानसभा में मंगलवार को सदन के भीतर आंकड़ों को लेकर जोरदार बहस हुई। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कांग्रेस द्वारा पेश किए गए आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर रहा है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस का दावा है कि हरियाणा में 2600 शराब के ठेकों की नीलामी नहीं हो पाई, जबकि सच्चाई यह है कि राज्य में इतने ठेके हैं ही नहीं।” इस पर भाजपा विधायक विपुल गोयल ने समर्थन करते हुए कहा, “सदन में झूठे आंकड़े दर्ज नहीं होने चाहिए। यह जनमानस को गुमराह करने जैसा है।”

500 करोड़ का माइनिंग रेवेन्यूः कृष्ण लाल पंवार

सहकारिता मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए अवैध खनन (माइनिंग) के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य सरकार की नीतियों से अब तक 500 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना तथ्यों के आरोप लगा रही है।

महिलाओं की सुरक्षा और अपराध पर सरकार की रिपोर्ट

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि पहले रोहतक जैसे शहर में महिलाओं की FIR तक दर्ज नहीं होती थी। अब हालात बदले हैं। अपराधियों को मुठभेड़ में मार गिराया जा रहा है। कांग्रेस के समय केवल 37 मुठभेड़ हुई थीं, जबकि हमारी सरकार में यह संख्या 150 के पार है। 200 से ज्यादा अपराधी घायल हुए हैं। साथ ही 54 ऐसे गानों पर रोक लगाई गई है जो अपराधियों का महिमामंडन करते थे।”

कांग्रेस-भाजपा के बीच तीखी बहस

बहस के दौरान कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच लगातार नोकझोंक होती रही। स्पीकर को हस्तक्षेप कर कहना पड़ा कि सभी सदस्य शांति बनाए रखें। स्पीकर ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर जवाब देंगे।

भूपेंद्र हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकार के अपराध दर के आंकड़ों की 2014 से अब तक की तुलना करते हुए कहा कि अपराध में वृद्धि हुई है। उन्होंने मनीषा कांड का हवाला देते हुए कहा कि अब अपराधी खुलेआम धमकी देते हैं और कॉल करके डराते हैं। उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।”

इस पर मंत्री अरविंद शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा, “हुड्डा साहब, ये भी बताइए कि ये अपराधी पैदा कब हुए थे।” इसके बाद शिक्षा मंत्री ढांडा ने दोबारा आंकड़े पेश कर यह बताने की कोशिश की कि राज्य में अपराध दर में कमी आई है।

हरियाणा इस समय सबसे असुरक्षित प्रदेश: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

विधानसभा सत्र के दौरान हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज हरियाणा देश का सबसे असुरक्षित प्रदेश बन चुका है। उन्होंने कहा, “2014 तक हरियाणा में अपराध दर 10 से नीचे थी, लेकिन अब यह लगातार बढ़ रही है। मैं यह नहीं कहता कि हमारे शासन में अपराध नहीं होते थे, लेकिन अब तो अपराधी खुलेआम फोन पर धमकी देते हैं। मनीषा केस की गहराई में नहीं जाना चाहता, लेकिन यह सरकार के लिए चिंतन का विषय होना चाहिए।”

शिक्षा मंत्री ने दी सफाई, कहा- हरियाणा पुलिस तेजी से कर रही काम

हुड्डा के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि आज हरियाणा में साइबर क्राइम एक नया खतरा बनकर उभरा है। उन्होंने कहा, “हरियाणा पुलिस इस पर बहुत तेजी से कार्रवाई कर रही है। अभी तक जिन अपराधियों को पकड़ा गया है, उनमें 75% अपराधी राज्य से बाहर के हैं।” उन्होंने आगे कहा, “जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें हैं, अगर वहां के आंकड़ों से हरियाणा की तुलना करें, तो वे फेल हो जाएंगे।”

सदन में हुआ हंगामा, कांग्रेस विधायकों ने लगाए नारे

शिक्षा मंत्री के भाषण के दौरान कांग्रेस विधायकों ने सदन में हंगामा किया। युवा विधायक अपनी सीटों से खड़े होकर जोरदार विरोध करने लगे। इसके जवाब में सत्तापक्ष के विधायक भी खड़े हो गए। कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने ‘सीएम सदन में आओ’ के नारे लगाए। पूरा सदन कुछ देर के लिए शोर-शराबे से गूंज उठा। इस पर स्पीकर ने हस्तक्षेप करते हुए कहा, “चर्चा होने दीजिए। पहले दिन की तरह आप फिर से हंगामा कर रहे हैं।”

हुड्डा ने राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर आपत्ति जताई

हरियाणा विधानसभा में सोमवार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर गरमागरम बहस हुई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने राज्य में बढ़ते अपराधों को लेकर आपत्ति जताई। इस पर शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने जवाब देते हुए कहा कि वह पूरी तैयारी के साथ आए हैं और उनके पास सभी आंकड़े मौजूद हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा, “मैं सच को सदन में रखूंगा। मैं आंकड़ों के आधार पर बात कर रहा हूं। अगर मेरे तथ्यों को विपक्ष जवाब समझ रहा है तो यह मेरी तैयारी की सफलता है।” इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में अपराध बढ़ा जरूर है, लेकिन यह वृद्धि जनसंख्या के अनुपात के अनुसार है।

“कानून-व्यवस्था पर सरकार की नीति पारदर्शी”

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर है। “अपराध के खिलाफ हमारी नीति पूरी तरह पारदर्शी है। पुलिस को स्वतंत्रता दी गई है कि वह तुरंत FIR दर्ज करे, समय पर गिरफ्तारी करे और चार्जशीट दाखिल करे ताकि न्याय में देरी न हो। सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि न कोई निर्दोष सजा पाए और न कोई अपराधी बच सके।”

2014 से 2024 तक अपराध और जनसंख्या के आंकड़े रखे

शिक्षा मंत्री ने कहा कि 2014 से 2024 के बीच राज्य की जनसंख्या में लगभग 13% की वृद्धि हुई है। इसी अनुपात में कुछ अपराध बढ़े हैं, लेकिन यदि जनसंख्या के हिसाब से देखा जाए तो अपराध दर में कमी आई है। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा सरकार के दौरान अपराध के आंकड़ों की तुलना भी की।

कांग्रेस ने किया विरोध, स्पीकर ने दी नसीहत

विपक्ष की ओर से बार-बार हंगामा किया गया, जिस पर स्पीकर ने आपत्ति जताई और कहा कि “जब आप बोल रहे थे, तब मंत्री शांतिपूर्वक सुन रहे थे। अब आप भी सुनिए।” इस दौरान विधायक कृष्ण बेदी ने भी विपक्ष को शांत रहने की सलाह दी। शिक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा, “विपक्ष स्थगन प्रस्ताव लेकर आया है, लेकिन यदि सदन के माध्यम से पूरे प्रदेश को ग़लत जानकारी दी जाएगी तो यह उचित नहीं है।”

स्पीकर ने अंत में कहा, “यह चर्चा है, इसे होने दीजिए। अंतिम निर्णय जनता को करना है और वह सब देख रही है।”

कांग्रेस के काम रोको प्रस्ताव पर केबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा की चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस के कई विधायकों ने हंगामा किया।

हरियाणा में यूपी से भी ज्यादा हालत खराबः अशोक अरोड़ा

कुरुक्षेत्र के थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा- हमने कई बार मुख्यमंत्री का बयान सुना। वह कहते हैं कि विपक्ष लॉ एंड ऑर्डर को लेकर राजनीति कर रहा है। जबकि लॉ एंड ऑर्डर एक ऐसी चीज है, जिसे लेकर सभी को चिंता करनी चाहिए। सरकार की तरफ से जो आंकड़े आए हैं, उनमें सबसे चिंताजनक बात यह है कि रोज 11 अपहरण हो रहे हैं। 3 से 4 हत्याएं हो रही हैं। हरियाणा पहले कभी हरि की भूमि होता था। हम सुनते थे कि यूपी में बहुत अपराध है, लेकिन आज हरियाणा में वहां से भी ज्यादा हालात खराब हो चुके हैं। सरकार ने जो आंकड़े दिए हैं, वह तो सरकारी आंकड़े हैं, लेकिन बहुत से ऐसे मामले हैं जो सामने आते ही नहीं हैं।

हिमानी नरवाल के मर्डर का किया जिक्र

गीता भुक्कल ने हिमानी नरवाल के मर्डर का भी सदन में जिक्र किया। उन्होंने कहा- हमारे कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ को धमकी मिल चुकी है। इसे गंभीरता से लेने के बजाय उस पर हंसी उड़ाई गई। विधायक ने कहा कि ये आंकड़े हमने नहीं बनाए। प्रदेश में रोज तीन मर्डर हो रहे हैं। हरियाणा को केंद्र सरकार सबसे असुरक्षित राज्य बता चुकी है। एक साल के भीतर एक हजार मर्डर हो चुके हैं। हर रोज चार से पांच महिलाओं का रेप किया जा रहा है। हम इस विषय पर राजनीति नहीं करना चाहते हैं। कांग्रेस चाहती है कि सरकार हरियाणा के लोगों को इससे राहत दिलाए। मुझे उम्मीद है कि यह सदन मेरे इस मुद्दे को लेकर गंभीरता से सोचेगा और सरकार इस पर काम करेगी।

गीता भुक्कल ने इन हत्याओं के मामलों को सदन में उठाया  

विधायक गीता भुक्कल ने आगे कहा कि एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि हरियाणा में महिला, बच्चों के खिलाफ अपराध बढ़ रहा है। क्राइम रेट में देश में हरियाणा अव्वल पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि जींद में दो छोटी बच्चियों को मार दिया गया। रोहतक रेलवे स्टेशन में महिला को मार दिया गया। टेनिस खिलाड़ी का मर्डर कर दिया गया। जींद में शराब ठेकेदार को गोली मार दी गई। हिसार में ज्वेलर से रंगदारी मांगी गई। कुरुक्षेत्र से चंडीगढ़ जाते समय एक शराब ठेकेदार को मार दिया गया। अपराधियों ने हांसी में एक व्यापारी से रंगदारी मांगी। ये हमारा प्रदेश कहां जा रहा है, ये बहुत ही चिंता का विषय है।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें