Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सोते समय भरभराकर गिरा मकान, भाई-बहन की दर्दनाक मौत

डीग: जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव डूबोकर में सोते हुए परिवार पर दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया. मकान के मलबे में पूरा परिवार दब गया. इसमें बालिका और उसके भाई की मौके पर मौत हो गई. अन्य घायलों को कामां अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को गंभीर हालत में भरतपुर रेफर किया गया है.

हमें मामले की सूचना मिली, जिसके बाद हम डुबोकर गांव पहुंचे. मकान गिरा हुआ है और उसमें कुछ लोग दबे हुए हैं. हमने उनको निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया. यहां पर दो की मौत हो गई है. तीन लोग गंभीर घायल थे, जिनका प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर भरतपुर के लिए रेफर कर दिया गया है. मकान बरसात के कारण गिरा था. 

Advertisement Box

जुरहरा थाने के सहायक उप निरीक्षक रणजीत सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 3 बजे एक मकान गिर गया, जिसमें दबने से सैफ (14) और जारा (6) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. इनका आरबीएम अस्पताल भरतपुर में उपचार चल रहा है.

बता दें कि डीग जिले के जुरहरा थाना क्षेत्र के गांव डुबोकर निवासी शमीम मेव अपनी आजीविका कमाने के लिए हैदराबाद गया हुआ है. पीछे से उसकी पत्नी आयशा मेव अपने पांच बच्चों को लेकर मकान में सो रही थी. दो बच्चे ऊपर वाली मंजिल पर सो रहे थे और तीन बच्चे अपनी मां के साथ नीचे सो रहे थे. अचानक रविवार देर रात को मकान भरभराकर गिर गया. मकान के मलबे में 6 लोग दब गए. इसमें भाई-बहन की मलबे में दबने से मौत हो गई. जबकि तीन घायलों को कामां अस्पताल मे भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें भरतपुर रेफर कर दिया गया.

जिले में बरसात का दौर लगातार एक हफ्ते से जारी है. बरसात के बाद डीग में एक दर्जन के करीब मकान गिर चुके हैं. मकान गिरने के कारण कई मौतें भी हो चुकी हैं. जल भराव को कम करने के लिए जगह-जगह पंप सेट भी लगाए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है.

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें