Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सरदारशहर के सोनपालसर गाँव में जमीन धंसी, 50 फुट गहरा गड्डा बना, देखें वीडियो

राजस्थान के चूरू जिले में अचानक जमीन धंसने का एक चौंकाने वाला मामला सोमवार को सामने आया है. यह घटना सरदारशहर के सोनपालसर गांव के पास हुई, जहां अचानक 50 फीट गहरा एक विशाल गड्ढा बन गया. जो गांव से थोड़ी ही दूर पर है और गांव से साफतौर पर देखा जा सकता है. इस रहस्यमयी घटना के बाद, मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए हैं और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.

प्रशासन को दी गई सूचना

Advertisement Box

गांव के एक ग्रामीण, उम्मेदसिंह राठौड़ ने तुरंत इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत दी. इसके बाद प्रशासन ने ग्रामीणों को एहतियात के तौर पर गड्ढे से दूर रखा जा रहा है.

उम्मेदसिंह राठौड़ के अनुसार, यह घटना आज (सोमवार) सुबह सोनपालसर गांव से करीब 60 फीट की दूरी पर गोसाई जी महाराज के बीहड़ में हुई है. जिसके बाद लोगों में दहशत छाई हुई है

उन्होंने आगे बताया कि अभी भी धीरे-धीरे जमीन धंसने का सिलसिला जारी है.

मकान की मरम्मत के लिए मिलेंगे 2.50 लाख रूपये, इन लोगों को मिलेगी बड़ी मदद

दहशत में ग्रामीण, जांच का इंतजार

इस हैरान कर देने वाली घटना को देखने के लिए लगातार दूर दारज से लोगों का तांता लगा हुआ है. वहीं अचानक जमीन धंसने से आस पास रह रहे ग्रामीण दहशत में हैं ।और मौके पर मौजूद वरिष्ठ लोग प्रशासन की टीम का इंतजार कर रही हैं.

स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जमीन धंसने के कारणों का पता संबंधित अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद ही चल पाएगा

नायब तहसीलदार प्रहलाद राय पारीक ने बताया-

गांव के सरपंच पूर्णनाथ सिद्ध और ग्रामीणों को गड्ढे के आसपास न जाने की हिदायत दी गई है। आसपास के लोगों को अलर्ट कर दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें