बहरोड: केशवाना में दो दिन पहले एक मजदूरी कंपनी में गिर गया था. इस घटना में मजदूर कमल कांत वाल्मीकि गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसको परिजन इलाज के लिए जयपुर लेकर गए थे, जहां गुरुवार दोपहर को उसकी मौत हो गई.
जिसके बाद परिजन मुआवजे की मांग को लेकर शव जयपुर से लेकर केशवाना पहुंचे और उचित मुआवजा के लिए कंपनी के गेट के सामने धरना देकर बैठ गए. मामले की सूचना लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और कंपनी प्रबंधन और परिजनों के साथ बातचीत शुरू की.
बच्चे छोटे-छोटे हैं, बच्चों को मिले न्याय: मृतक कमल कांत के पिता ने बताया कि उसका लड़का 7 सितम्बर को बहरोड से कंपनी में ड्यूटी करने के लिए सुबह 6 बजे गया था, लेकिन 8 बजे फोन के जरिए सूचना मिली कि कमल कांत गिर गया है. मौके पर जाकर देखा तो हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर लेकर गए. जहां अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गुरुवार को उसकी की मौत हो गई. कमल कांत के बच्चे अभी छोटे-छोटे हैं. मेरे बच्चे को उचित मुआवजा मिले, इसके लिए कंपनी प्रबंधन से यही मांग कर रहा हूं.




















