Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कक्षा में 50 छात्राओं के सामने अंग्रेजी टीचर ने की अश्लील हरकत, आरोपी शराब के नशे में था

फरीदाबाद : गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सैकेंडरी स्कूल बल्लभगढ़ में अंग्रेजी शिक्षक की शर्मनाक हरकत सामने आई है। शुक्रवार शाम को इंग्लिश टीचर राजकुमार शराब के नशे में धुत होकर 7वीं कक्षा में घुस गया और छात्राओं संग अश्लील हरकतें करने लगा। घबराई हुई छात्राओं ने तुरंत इसकी शिकायत स्कूल प्रिंसिपल जय प्रकाश से की। प्रिंसिपल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को आरोपी शिक्षक के खिलाफ थाना शहर में शिकायत दर्ज कराई। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी को भी घटना की जानकारी दी गई है।

स्कूल प्रिंसिपल जय प्रकाश केअनुसार, यह स्कूल दो शिफ्टों में चलता है। सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक करीब 2200 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं, जबकि शाम 6 से रात 8 बजे तक करीब 600 छात्राएं पढ़ाई करती हैं। शुक्रवार को शाम की शिफ्ट शुरू होने से पहले ही करीब 4 बजे आरोपी शिक्षक शराब के नशे में 7वीं क्लास में घुस गया। उस समय कक्षा में लगभग 50 छात्राएं मौजूद थीं।

Advertisement Box

जानकारी के अनुसार, राजकुमार पिछले एक साल से इस स्कूल में अंग्रेजी विषय पढ़ा रहा है। अब शिक्षा विभाग द्वारा उसके निलंबन को लेकर उच्चस्तरीय फैसला लिया जाएगा।थाना शहर प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि शिक्षा अधिकारियों के निर्देश पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें