Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजस्थान में धंसी धरती, बीहड़ में बन गया विशालकाय गड्ढा, लोगों में दहशत

चूरू: जिले के सरदारशहर तहसील के सोनपालसर गांव के पास सोमवार को अचानक रहस्यमयी तरीके से जमीन धंसने से ग्रामीण दहशत में आ गए. अचानक जमीन धंसने की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए.

मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को भेज गड्ढे के चारों ओर बैरिकेडिंग कराई गई है. ग्रामीणों को गड्ढे से दूर रखा जा रहा है. जियोलॉजिकल सर्वे टीम को सूचित कर दिया गया है. मौके पर पहुंच कर टीम पता लगाएगी कि असल में विशालकाय गड्ढा होने की वजह क्या रही है.

Advertisement Box

वहीं, गांव के उमेद सिंह राठौड़ की ओर से घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई. एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को गड्ढे से दूर रखा जा रहा है. ग्रामीण उमेद सिंह ने बताया कि सोमवार को अचानक करीब 60 फीट की दूरी पर 50 फीट का गहरा गड्ढा हो गया. जमीन धंसने के क्या कारण रहे, इस बात की जानकारी संबंधित अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद ही पता चल पाएगा.

बीहड़ का मामला : ग्रामीण उमेद सिंह राठौड़ ने बताया कि हमारे गांव सोनपालसर से 3 किलोमीटर की दूरी पर गोसाई जी महाराज का बीहड़ है, जिसमें यह जमीन धंसी है. अचानक जमीन धंसने से ग्रामीण दहशत में हैं और मौके पर मौजूद वरिष्ठ लोगों द्वारा गड्ढे के आसपास के लोगों को दूर रखा जा रहा है. प्रशासन की टीम का इंतजार किया जा रहा है.

आमजन में चर्चा का विषय : दरअसल, सोनपालसर गांव के पास बीहड़ में जमीन में विशाल गड्ढे होने की सूचना आस-पड़ोस के गांवों में आग की तरह फैल गई. लोगों में कौतूहल है और इस गड्ढे को देखने दूर-दराज से लोग आ रहे हैं.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें