Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अजमेर दरगाह का जर्जर सबीली गेट तोड़ा, अब चौड़ा और बड़ा दरवाजा बनेगा

अजमेर: सूफी हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के जर्जर सबीली गेट को गिराया गया. दरगाह के सहायक नाजिम मोहम्मद आदिल समेत अंजुमन सदस्यों की निगरानी में सबीली गेट को गिराया. अब यहां नया और बड़ा दरवाजा बनाया जाएगा. इससे जायरीन को आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी. पहले सबीली गेट छोटा था. उर्स के दौरान यहां जायरीन को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता था. तब भीड़ को कंट्रोल करने में पुलिस जाप्ता लगाना पड़ता था.

अंजुमन मेम्बर सैय्यद असलम हुसैन ने कहा कि दरगाह कमेटी को महाना छठी शरीफ के बाद काम शुरू करवाना चाहिए था. इससे जायरीन को दिक्कत नहीं होती. हालांकि गेट चौड़ा होना अच्छी बात है. बस छठी शरीफ की भीड़ को देखते गेट उचित समय पर तोड़ा जाना चाहिए. फिलहाल दरगाह कमेटी और खुद्दामे ख्वाजा के तालमेल से विकास कार्य हो रहे हैं. गेट चौड़ा करने के फैसले से अंजुमन सदस्य खुश हैं.

Advertisement Box

दरगाह के खादिम सैय्यद कुतबुद्दीन सखी ने बताया कि सबीली गेट महफिलखाना हॉल के नजदीक है, जहां कई साल पहले जायरीन की भारी भीड़ के चलते भगदड़ मची थी. इसमें तीन जायरीन की दबने से मौत हुई थी. जिस वक्त ये हादसा हुआ, तब मुहर्रम का महीना था.साल में एक बार खुलने वाला बाबा फरीद साहब के चिल्ला शरीफ में जाने के लिए जायरीन की लाइन लगी थी. तब पुलिस और दरगाह कमेटी की व्यवस्था नाकाफी साबित हुई थी. ऐसे में अब दरगाह प्रशासन इस गेट को चौड़ा कर जायरीन की राह सुगम बना रहा है. अन्य व्यवस्था पर भी ध्यान देना चाहिए.

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें