Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मेट्रो विस्तार परियोजना का नारियल शिक्षक दिवस पर फूटेगा, डीसी ने लिया जायजा

गुड़गांव : पुराने गुड़गांव को शिक्षक दिवस पर मेट्रो विस्तार की सौगात मिलेगी। भूमि पूजन कर मेट्रो विस्तार का नारियल फोड़ने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य तथा उर्जा मंत्री मनोहर लाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी गुड़गांव पहुंचेंगे और प्रस्तावित मेट्रो रूट पर कार्य की शुरूआत के लिए भूमि पूजन करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) कार्यालय, सेक्टर-44 के सामने स्थित पार्किंग क्षेत्र में किया जाएगा।

डीसी अजय कुमार ने आयोजन स्थल का दौरा कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और भूमि पूजन समारोह को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 5 सितंबर की सुबह जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के उपरांत इस ऐतिहासिक अवसर पर शामिल होंगे।

Advertisement Box

डीसी अजय कुमार ने जानकारी दी कि शहर की इस महत्वपूर्ण परियोजना से गुरुग्राम के नागरिक भी सीधे तौर पर जुड़े, इसके लिए भूमि पूजन के उपरांत गुरुग्राम विश्वविद्यालय परिसर में जनसभा का आयोजन किया जाएगा। यहां मुख्यमंत्री जनता को संबोधित करेंगे और मेट्रो विस्तार परियोजना से होने वाले लाभों की जानकारी देंगे। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम का मेट्रो विस्तार केवल यातायात सुविधा का ही विस्तार नहीं होगा, बल्कि यह शहर की आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक प्रगति को भी नई रफ्तार देगा।

इससे न केवल दिल्ली-गुरुग्राम का कनेक्टिविटी नेटवर्क और मजबूत होगा, बल्कि लाखों यात्रियों को प्रतिदिन सुगम और तेज़ सफर की सुविधा भी मिलेगी। इस मौके पर एडीसी वत्सल वशिष्ठ, एसडीएम संजीव सिंगला, डीपीआरओ बिजेंद्र कुमार, पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन चरणदीप राणा तथा विभागीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

आपको बता दें कि पुराने गुड़गांव में मेट्रो विस्तार का कार्य शुरू होने से पहले सोइल टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है। जगह-जगह बेरिकेड लगाकर मिट्टी की जांच के लिए सैंपल लैब में भेजे जा रहे हैं। इसके अलावा जिन स्थानों पर सड़कों को चौड़ा किया जाना है और यूटीलिटी अर्थात सीवर, पानी व बिजली की लाइन शिफ्ट की जानी हैं उसके लिए भी धरातल पर कार्य शुरू कर दिया गया है।

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें