Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नीले ड्रम ने फिर डराया…किशनगढ़बास में छत पर ड्रम में मिला किराएदार युवक का शव, गलाने के लिए डाला नमक

अलवर: हाल ही में नीले ड्रम में शव मिलने का सनसनीखेज मामला अभी देश भूला भी नहीं कि राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास कस्बे में भी ऐसा ही केस सामने आया है. किशनगढ़बास में रविवार को तब हड़कंप मच गया, जब एक मकान में नीले रंग के ड्रम से युवक का शव बरामद हुआ. ड्रम से आई दुर्गंध के चलते मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्रम खोला तो शव बरामद हुआ, जिसे गलाने के लिए नमक डाला हुआ था. पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाया और घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए. ​फिलहाल पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया.

पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि किशनगढ़बास की आदर्श कॉलोनी के मकान की ऊपरी मंजिल से दुर्गंध आने की सूचना मिली. ऊपरी मंजिल की जांच के दौरान नीले ड्रम से दुर्गंध आ रही थी. पुलिस ने ड्रम जांचा तो उसमें युवक का शव मिला. युवक मकान में किराए से रहता था, जिसकी पहचान हंसराज उर्फ सूरज निवासी यूपी के रूप में हुई. युवक करीब डेढ़ महीने पहले ही रहने आया था. यह युवक ईंट भट्टे पर काम करता था. इस प्रकरण में अनुसंधान किया जाएगा. मकान मालकिन मिथलेश ने बताया कि रविवार शाम 4 बजे वो छत पर गई तो बदबू आई. ड्रम के पास गई तो तेज बदबू आने लगी. उसने नीचे आकर पोते से पुलिस को फोन कराया व सूचना दी. किराएदार हंसराज की बीवी और तीनों बच्चे एक दिन पहले से गायब हैं.

Advertisement Box

मकान मालिक के परिवार के अनुसार, हंसराज जन्माष्टमी को कमरे पर था. वह पत्नी व तीन बच्चों के साथ रहता था. शनिवार को मकान मालिक के बच्चे शाम 4 बजे बाजार गए, तब युवक कमरे में था. उधर, शनिवार से हंसराज की पत्नी व तीनों बच्चे व मकान मालिक के बेटे जितेन्द्र के गायब होने की सूचना है. किशनगढ़बास थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही युवक की मौत के कारणों की पुख्ता जानकारी मिल सकेगी. फिलहाल एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें