Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

त्याग और बलिदान से ही मिलती है सच्ची विजय: स्वामी अच्युतानंद

स्वामी अच्युतानंद ने रामधाम में चल रहे चातुर्मास प्रवचन में लोकदेवता वीर तेजाजी के जीवन और उनके बलिदान के महत्व पर डाला प्रकाश

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट की ओर से रामधाम में चल रहे चातुर्मास प्रवचन में तेजा दशमी के पावन पर्व पर स्वामी अच्युतानंद ने अपने प्रवचन में लोकदेवता वीर तेजाजी के जीवन और उनके बलिदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि तेजाजी केवल एक योद्धा नहीं, बल्कि धर्म और सत्य के प्रतीक थे।

Advertisement Box

उनका जीवन हमें सिखाता है कि सच्चाई और वचनबद्धता के लिए किसी भी हद तक जाना चाहिए। स्वामी ने कहा, ष्तेजाजी ने अपने वचन को निभाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। जब नाग ने उन्हें डंसना चाहा, तो उन्होंने अपनी जीभ पर डंसने दिया, क्योंकि उनके शरीर पर एक भी अंग ऐसा नहीं था, जिस पर चोट न लगी हो। उन्होंने बताया कि यह घटना केवल एक कहानी नहीं, बल्कि त्याग और बलिदान की एक महान शिक्षा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे तेजाजी के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें।

आजकल युवा छोटी-छोटी बातों पर हार मान जाते हैं। तेजाजी का जीवन हमें सिखाता है कि जीवन में संघर्षों से भागना नहीं, बल्कि उनका सामना करना चाहिए। सच्ची विजय धन या पद से नहीं, बल्कि चरित्र और नैतिक मूल्यों के पालन से मिलती है। स्वामी ने कहा कि तेजा दशमी का पर्व हमें यह याद दिलाता है कि धर्म की रक्षा और समाज की भलाई के लिए हमें हमेशा तत्पर रहना चाहिए। ट्रस्ट के प्रवक्ता गोविन्द प्रसाद सोडानी ने बताया की धर्म सभा के दौरान सभी भक्तों से गायों को लापसी खिलाने का आग्रह किया गया।

बीकानेर: मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र की रामपुरा बस्ती में देर रात दो पक्षों के बीच विवाद

साथ ही, यह भी घोषणा की गई कि 7 सितंबर के बाद से स्वामी अच्युतानंद रामधाम में वेद-वेदांत की विशेष कक्षाएं भी लेंगे, जिससे जिज्ञासुओं को गहन ज्ञान प्राप्त हो सकेगा। चातुर्मास के इस आयोजन में जगदीश लाहोटी, शिव जोशी, हेमंत मानसिंहका और वीणा मानसिंहका सहित कई सदस्य अपना सहयोग दे रहे हैं। रामधाम में प्रतिदिन पक्षियों को दाना पानी, सुबह रामचरितमानस पर मासिक पारायण पाठ, गीता का शुद्ध उच्चारण कराया जा रहा है।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें