Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोटड़ी पंचायत समिति से शुरू हुई स्वच्छ भारतकी अनूठी मुहिम ‘प्लास्टिक थैली लाओ, शक्कर ले जाओ’

कोटड़ी पंचायत समिति से शुरू हुई स्वच्छ भारतकी अनूठी मुहिम ‘प्लास्टिक थैली लाओ, शक्कर ले जाओ’

कोटड़ी को पूरी तरह कचरा मुक्त और प्लास्टिक मुक्त बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है: प्रधान करण सिंह

Advertisement Box

“स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली होनी चाहिए”: विकास अधिकारी रामबिलास मीणा

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) जिले की कोटड़ी पंचायत समिति ने स्वच्छ भारत मिशन को जन-जन तक पहुँचाने के लिए एक ऐसा अभिनव प्रयोग किया है, जो न सिर्फ चर्चाओं में है बल्कि ग्रामीणों को भी आकर्षित कर रहा है। प्रधान करण सिंह बेलवा और विकास अधिकारी रामबिलास मीणा की अगुवाई में ग्राम पंचायत कोटड़ी से 23 सितंबर को ‘प्लास्टिक थैली लाओ शक्कर ले जाओ’ अभियान का शुभारंभ हुआ।

भामाशाहों के सहयोग से 121 किलो शक्कर इस अभियान के लिए जुटाई गई। पहले ही दिन ग्रामीणों ने 121 किलो प्लास्टिक कचरा जमा कराया और बदले में उतनी ही शक्कर पाई। खास बात यह रही कि शुरुआत में ही 175 ग्रामीणों ने भागीदारी करते हुए स्वच्छता की शपथ भी ली। प्रधान करण सिंह ने कहा कि धार्मिक नगरी कोटड़ी को पूरी तरह कचरा मुक्त और प्लास्टिक मुक्त बनाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विशेष रूप से धर्माऊ तालाब को स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त बनाने पर जोर दिया। विकास अधिकारी रामबिलास मीणा ने कहा कि “स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवनशैली होनी चाहिए।” कार्यक्रम के दौरान आभा जनजाति एवं आदि सेवा केंद्र का शुभारंभ भी हुआ, जहाँ पंचायत स्तरीय कर्मचारियों ने जनजातीय परिवारों की समस्याओं का त्वरित समाधान शुरू किया।

शास्त्री नगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आयोजित परम्परा 2025 का हुआ भव्य समापन

इसके साथ ही कर्मचारियों के नाम व मोबाइल नंबर की पट्टिका का विमोचन कर पारदर्शिता का संदेश दिया गया। ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने ग्रामीण व्यापारियों को सख्त हिदायत दी कि यदि अब प्लास्टिक थैलियों का उपयोग हुआ तो 1000 का जुर्माना लगाया जाएगा। इस अभियान में उपखंड अधिकारी तानिया रिणवा, तहसीलदार रामकिशोर मीणा, पूर्व प्रधान जमनालाल डीडवानिया, कोटड़ी मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सेन, भाजपा जिला महामंत्री कन्हैयालाल जाट, समस्त वार्डपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें