Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रग्बी टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी सुशीला कुमारी, रूमा देवी ने छात्रवृत्ति और सम्मान से किया सम्मानित

बाड़मेर: जिले के भूरटीया गांव की बेटी सुशीला कुमारी ने कमाल कर दिखाया है. 12 सितंबर से चीन में होने वाले एशिया कप अंडर-18 गर्ल्स रग्बी टूर्नामेंट में भारतीय टीम की खिलाड़ी के रूप में सुशीला देश का प्रतिनिधित्व करेगी. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सामाजिक कार्यकर्ता व राजीविका स्टेट ब्रांड एंबेसडर डॉ. रूमा देवी ने सुशीला के गांव भुरटिया पहुंचकर बधाई देते हुए ‘रूमा देवी सुगणी देवी अक्षरा छात्रवृत्ति’ के तहत 50 हजार रुपये की राशि भेंट कर सम्मानित किया.

रूमा देवी ने कहा कि जब हमारी बेटियां सपनों की उड़ान भरती हैं और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करती हैं, तो यह पूरे समाज के लिए प्रेरणा बनती है. सुशीला जैसी प्रतिभाएं दूसरी बेटियों को भी आगे बढ़ने का हौसला देती हैं. उन्होंने सुशीला के माता-पिता, दादा-दादी और परिवार का भी विशेष आभार जताते हुए कहा कि उनका सहयोग और प्रोत्साहन समाज के लिए अनुकरणीय उदाहरण है. सुशीला के दादा रूपाराम ने कहा कि पहले हम लड़कियों को खेलने बाहर भेजने से डरते थे. लेकिन सुशीला खेल के लिए जिद पर अड़ी रही और आखिर उसने जिले व प्रदेश का नाम रोशन कर अब देश के लिए खेलने जा रही है.

Advertisement Box

सुशीला के कोच कौशलाराम विरट ने कहा कि सुशीला के परिवार में कोई सरकारी सेवा या व्यापार व्यवसाय में नहीं है. ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने में रूमा देवी फाउंडेशन की यह पहल युवा खिलाड़ियों के लिए संजीवनी साबित होगी. फाउंडेशन की कमला कुमारी ने बताया कि यह छात्रवृति सालाना है इसलिए आगे भी सुशीला इसका लाभ प्राप्त कर अपने हुनर को निखार सकती है. इस मौके पर रूपाराम खोथ, भावना कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता डालूराम जाखड़, ग्राम विकास अधिकारी हनुमान राम, वागाराम, जगदीश कुमार और कमला कुमारी उपस्थित रहे.

Best Service Providers Near You
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें