Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हरियाणा में महिला टीचर को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे छात्र, दोषियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग

हरियाणा के भिवानी में लेडी टीचर मनीषा का शव मिलने के बाद लोगों का गुस्सा थम नहीं रहा है। सोमवार दोपहर को प्रदेश के जिलों में लोगों, छात्रों और आशा वर्करों ने प्रदर्शन किया। वहीं, भीड़ ने भिवानी में दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे जाम कर दिया। महिला टीचर मनीषा की हत्या पर जिलों में प्रदर्शन…

भिवानी : भिवानी जिला के सिंघानी गांव में हुई महिला टीचर मनीषा के हत्यारोपियों को घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं पकड़े जाने के विरोध में भिवानी के राजीव गांधी महिला कॉलेज के बाहर चौ. छोटूराम चौक के बाहर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भिवानी-हांसी मार्ग पर जाम लगा दिया तथा दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। बड़ी संख्या में इस प्रदर्शन में पहुंचे छात्र-छात्राओं ने हाथों मे बैनर लेकर महिला अध्यापिका मनीषा के परिवार को न्याय दिलवाने की मांग की।

Advertisement Box

मनीषा हत्याकांड पर रेनू भाटिया का बयान, बोलीं- सुसाइड नोट ने खड़ा किया सवाल हत्या या आत्महत्या

इस मौके पर जाम लगाने पहुंचे छात्र-छात्राओं ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बीते 11 अगस्त से अध्यापिका मनीषा गायब थी। यदि समय रहते पुलिस कार्यवाई कर लेती तो यह अनहोनि होने से टल जाती। छात्र-छात्राओं ने भिवानी-हांसी मार्ग को अवरूद्ध करते हुए कहा कि वे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में भारी रोष है कि निर्मम तरीके से अध्यापिका की हत्या मानवता के लिए शर्मसार है।

उन्होंने कहा कि इस घटना के लिए एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। उन्होंने कहा कि भले पुलिस अधीक्षक का तबादला किया गया व कुछ पुलिसकर्मियों को सस्पैंड किया गया, बाजवूद इसके आरोपियों को अभी तक नहीं पकड़ा गया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर जिला के उच्च अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे। इस रोष प्रदर्शन में भाग लेने पहुंचे छात्राओं में भी खासा रोष देखा गया। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा प्रदेश में बेटियां सुरक्षित नहीं है। ऐसे में उन्हे सुरक्षा की गारंटी राज्य सरकार दे,ख्ताकि वे बेखौफ होकर अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

नीले ड्रम का मामला: मकान मालिक के बेटे ने ही दिलवाया था किराए पर कमरा, 7 दिन पहले पत्नी ले गई थी ड्रम

इस बारे में पुलिस अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि छात्र-छात्राओं ने भिवानी-हांसी मार्ग को कुछ समय के लिए अवरूद्ध किया था। मनीषा हत्याकांड को लेकर इन्होंने विरोध जताया है। इन छात्र-छात्राओं को समझाने पर जाम को खोल दिया तथा वाहनों का अवागमन सामान्य तरीके से शुरू हो गया। उन्होंने कहा कि आमजन को इस मामले में सहयोग करना चाहिए, ताकि पुलिस फोर्स जाम जैसी स्थितियों में व्यस्त ना होकर मनीषा हत्याकांड के आरोपियों को पकड़ने में अपनी ऊर्जा लगा सकें।

पानीपत  : पानीपत जिले में लघु सचिवालय के सामने फ्लाईओवर के नीचे छात्र संगठन द्वारा भिवानी की लेडी टीचर मनीषा को जस्टिस दिलाने के लिए सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस कर्मचारियों की सस्पेंशन से काम नहीं चलेगा। आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए।

प्रदर्शन करने के बाद स्टूडेंट ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। स्टूडेंट ने हरियाणा सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार केस को हैंडल नहीं कर पा रही है, तो केस सीबीआई को सौंप दिया जाना चाहिए। हमारी मांग है मामले में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम को लगाया जाए, अधिकारी मौके पर जाए और मामले में संज्ञान लें।

चरखी दादरी: भिवानी जिले के सिंघानी क्षेत्र में निजी स्कूल की टीचर मनीषा के हत्याकांड को लेकर कालेज के छात्र-छात्राओं ने दादरी की सड़कों पर उतरते हुए रोष मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने बाजारों से होते हुए परशुराम चौक पर मनीषा को श्रद्धांजलि देते हुए रोष प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार व प्रशासन से तुरंत हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर फांसी की सजा दिलाने की मांग उठाई।

करनालः भिवानी में मनीषा के हत्याकांड को लेकर सोमवार को करनाल में आशा वर्कर्स यूनियन की महिलाएं सड़कों पर उतरीं और सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि भिवानी की घटना ने हर महिला को डरा दिया है और अब प्रशासन को कड़े कदम उठाने की जरूरत है।

कोसली  : भिवानी की महिला अध्यापक मनीषा की दरिंदगी के बाद हत्या मामले में अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी न होने से लोगों में भारी आक्रोश पनप रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को कोसली बस अड्डे से रेलवे स्टेशन तक युवाओं ने विरोध मार्च निकाला। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा हाथों में बैनर और तख्तियां लिए “न्याय दिलाओ, दोषियों को फांसी दो” जैसे नारे लगाते नजर आए।

Best Service Providers Near You
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद कांग्रेस ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। क्या सरकार को इस पर विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें