Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पूर्व मुख्यमंत्री माथुर व स्वतंत्रता सेनानी सुशीला देवी की मूर्तियों का अनावरण 8 अक्टूबर को

स्व. शिवचरण माथुर ने अपने जीवन में देश एवं प्रदेश की जो सेवा की, उसे भुलाया नहीं जा सकता : माथुर

मांडलगढ़ में भी शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान कार्यालय का होगा लोकार्पण समारोह आयोजित

Advertisement Box

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) पूर्व मुख्यमंत्री व स्व. शिवचरण माथुर एवं स्वतंत्रता सेनानी स्व. सुशीला देवी माथुर के जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आगामी 8 अक्टूबर को मूर्ति अनावरण कार्यक्रम तथा श्री शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान कार्यालय का लोकार्पण समारोह भीलवाड़ा में आयोजित होंगे।

महिला आश्रम संस्थान की सचिव श्रीमती वंदना माथुर एवं श्री शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान की सचिव श्रीमती विभा माथुर ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रयास है कि आने वाली पीढ़ियाँ शिवचरण के आदर्शों और सार्वजनिक जीवन की निष्ठा से प्रेरणा लें। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. शिवचरण माथुर ने अपने जीवन में देश एवं प्रदेश की जो सेवा की, उसे भुलाया नहीं जा सकता। भीलवाड़ा में पहले यूआईटी चेयरमैन के रूप में उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। इसके बाद वे पहले निर्वाचित जिला प्रमुख, सात बार विधायक और दो बार सांसद बने। जनता के आशीर्वाद से वे दो बार राजस्थान के मुख्यमंत्री तथा असम के राज्यपाल भी रहे। प्रदेश एवं भीलवाड़ा जिले के विकास में उनका योगदान उल्लेखनीय रहा है।

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

भीलवाड़ा डेयरी की स्थापना, वस्त्र नगरी का विकास, मांडलगढ़ में बांधों का तंत्र, रेलवे योजनाएँ और अनेक लोककल्याणकारी कार्य उनके दूरदर्शी नेतृत्व के उदाहरण हैं। जनता आज भी उन्हें उनके सरल स्वभाव और ज़मीनी जुड़ाव के लिए स्नेहपूर्वक याद करती है। माथुर साहब की मूर्ति के साथ उनकी धर्मपत्नी एवं स्वतंत्रता सेनानी श्रीमती सुशीला देवी माथुर की मूर्ति का भी अनावरण किया जाएगा। वे महिला आश्रम संस्थान की संस्थापक थीं और महिला सशक्तिकरण व बालिका शिक्षा में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। महिला आश्रम का वर्तमान स्वरूप उनके दूरदर्शी सोच और समर्पण का परिणाम है। श्रीमती वंदना माथुर ने बताया कि 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे, भीलवाड़ा के महिला आश्रम, पथिक नगर कैंपस में स्व. श्री शिवचरण माथुर के जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर मूर्ति अनावरण समारोह आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट तथा विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली होंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय पूर्व कैबिनेट मंत्रीएम.एम. पल्लम राजू, पूर्व मंत्री हेमाराम चौधरी, पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला, सांसद बृजेन्द्र ओला, सांसद कुलदीप इंदौरा, सांसद मुरारीलाल मीणा, सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल, पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, सुचित्रा सहित अनेक विधायक, सांसद, प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी एवं जिले के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। इसी कड़ी में दोपहर 1 बजे मांडलगढ़ में ‘श्री शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान’, मांडलगढ़ कार्यालय के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

इसमें मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट होंगे। इस अवसर पर सभी वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक एवं पदाधिकारी सम्मिलित होंगे। श्री शिवचरण माथुर विकास एवं सेवा संस्थान की नींव स्व. श्रीमती सुशीला देवी माथुर ने अपने पति स्व. शिवचरण माथुर की स्मृति में रखी थी। इस संस्थान के माध्यम से आज भी विभिन्न सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। संस्थान का उद्देश्य शिवचरण माथुर के विकास, सेवा और शिक्षा के आदर्शों को आगे बढ़ाना है, ताकि समाज में समरसता और सशक्तिकरण के उनके सपनों को साकार किया जा सके

Best Service Providers Near You
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें