Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

कोटा में होगा प्रदेश स्तरीय ट्रेवल मार्ट: 1500 एजेंट तीन दिन स्थानीय पर्यटन स्थलों के बारे में जानेंगे

कोटा: प्रदेश स्तरीय ट्रेवल मार्ट अगले साल जनवरी में कोटा में होगा. ट्रेवल मार्ट पहली बार जयपुर से बाहर दूसरे शहर में होगा. इसकी मेजबानी को लेकर कोटा ने जोधपुर व उदयपुर को पछाड़ा. पर्यटन विभाग ने इसकी स्वीकृति जारी कर दी है. इसमें कोटा संभाग के नए सैकड़ों पर्यटन स्थलों के संबंध में जानकारी दी जाएगी. यह ट्रेवल मार्ट 2 से 4 जनवरी 2026 में होगा.

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने बताया कि इस मार्ट में देश भर के 1500 ट्रेवल एजेंट आएंगे. इनमें विदेशी ट्रेवल एजेंट को भी बुलाया जा रहा है. इनकी व्यवस्था ट्रेवल मार्ट के लिए की जाएगी. ये 3 दिन कोटा के सभी पर्यटन स्थल देखेंगे ताकि यहां के पर्यटन स्थलों को जोड़कर टूर पैकेज बना सकें. इससे कोटा में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी. इसके लिए 20 हजार सोविनियर छपवाएं जाएंगे.

Advertisement Box

कोटा डिवीजन के सचिव संदीप पाड़िया ने बताया कि कोटा हाड़ोती ट्रेवल मार्ट से पर्यटन से संबंधित होटल व्यवसाय, ट्रेवल एजेंट, डेस्टिनेशन वेडिंग प्लानर, इवेंट, कैटर्स, हेरिटेज धरोहर, कोटा स्टोन, कचोरी, साड़ी, कोचिंग, बूंदी के चावल रामगंज मंडी का धनिया मेडिकल टूरिज्म कोचिंग टूरिज्म वाटर स्पोर्ट हवाई सेवा और भी कई विभाग व पर्यटन विभाग की स्टालें लगाई जाएगी. कोटा में गरड़िया महादेव, मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व, चंबल नदी, रिवरफ्रंट, सिटी पार्क, मथुराधीश मंदिर, खड़े गणेश मंदिर, बूंदी में नवल सागर, जैत सागर, रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व, तारागढ़ किला, 84 खभों की छतरी, बारां में रामगढ़ क्रेटर, भंडदेवरा, सोरसन अभ्यारण, झालावाड़ में गागरोन का किला, सूर्य मंदिर आदि पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जाएगी.

अध्यक्ष माहेश्वरी ने बताया कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मार्ट के लिए सहयोग किया. हाड़ोती में पर्यटन स्थलों की भरमार है, लेकिन प्रचार प्रसार के अभाव में यह पर्यटन मानचित्र पर नहीं आ पा रहे हैं. इसे लेकर पर्यटन विभाग ने होटल फेडरेशन ऑफ कोटा को सहमति पत्र जारी कर दिया. इस संबंध में जल्दी एमओयू किया जाएगा. ट्रेवल मार्ट से कोटा और हाड़ोती के पर्यटन स्थलों को पहचान मिलेगी.

Best Service Providers Near You
कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के वोट की चोरी आरोप पर आपकी क्या राय हैं

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें