Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

झुंझुनूं में आज होगा राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन, 30 लाख किसानों को मिलेगा 3,200 करोड़ की फसल बीमा क्लेम

झुंझुनूं. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज झुंझुनूं के दौरे पर रहेंगे, जहां प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत देशभर के किसानों को फसल बीमा क्लेम की राशि वितरित की जाएगी. झुंझुनूं की हवाई पट्टी पर आयोजित इस राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन में 30 लाख किसानों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के जरिए 3,200 करोड़ रुपए की राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी. कार्यक्रम में राजस्थान के 27 लाख किसानों को 1,121 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाएगा, जबकि मध्य प्रदेश के किसानों को 1,156 करोड़ रुपए, छत्तीसगढ़ के किसानों को 150 करोड़ रुपए और अन्य राज्यों के अन्नदाताओं को 773 करोड़ रुपए की राशि का लाभ मिलेगा. यह पहली बार है जब देश में इतनी बड़ी संख्या में किसानों को डिजिटल माध्यम से बीमा क्लेम राशि सीधे हस्तांतरित की जा रही है.

इन नेताओं की रहेगी मौजूदगी : कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, राजस्थान के कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, प्रभारी मंत्री अविनाश गहलोत, उड्डयन मंत्री झाबर सिंह खर्रा सहित प्रदेशभर के जनप्रतिनिधि और किसान नेता मौजूद रहेंगे. झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, कोटपूतली-बहरोड़, चूरू सहित कई जिलों के किसान मौके पर शामिल होंगे, जबकि देशभर के लाखों किसान वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 12:45 बजे झुंझुनूं हवाई पट्टी पहुंचेंगे. यहां आयोजित समारोह में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी चेक वितरित किए जाएंगे. प्रदेश के 27 लाख से अधिक किसानों को 1,100 करोड़ रुपए से अधिक की राशि दी जाएगी, साथ ही पुराने क्लेम मामलों के निस्तारण की राशि भी किसानों के खातों में जाएगी.

Advertisement Box

भोपाल से जयपुर पहुंचेंगे चौहान : शिवराज सिंह चौहान भोपाल से विशेष चार्टर विमान से जयपुर आएंगे और फिर हेलिकॉप्टर से झुंझुनूं पहुंचेंगे. कार्यक्रम के बाद वे शाम 4 बजे वापस जयपुर लौटेंगे और 4:15 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे. यह आयोजन न केवल किसानों के लिए आर्थिक राहत लेकर आएगा, बल्कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत पारदर्शिता और समय पर भुगतान की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा.

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें