Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जीवन में अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण गुण सिखाते हैं खेल

खेल भावना के साथ 69वीं वृहद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हरणीकलां में हुई शुरू

भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) खेल सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि ये जीवन में अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण गुण सिखाते हैं। यह बात जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) रामेश्वर बाल्दी ने मुख्य अतिथि के रूप मे 69वीं वृहद स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं के उद्घाटन समारोह के दौरान कही। बाल्दी ने सभी खिलाड़ियों से सच्ची खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया।

Advertisement Box

साथ ही उन्होने विद्यार्थियों को खेल और शिक्षा के बीच सही संतुलन बनाने की प्रेरणा दी। इससे पूर्व महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, हरणीकलां में आज 69वीं वृहद स्तरीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं का रंगारंग आगाज हुआ। इन तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में शहर के लगभग 35 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

उद्घाटन समारोह में अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कैलाश सुथार, विभागीय प्रतिनिधि सुमन ओझा, विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय कुमार गुप्ता, और मुख्य तकनीकी सलाहकार राजेंद्र काबरा सहित कई गणमान्य अतिथि मंच पर मौजूद थे। इस अवसर पर पार्षद शिवलाल जाट, पूर्व पार्षद शंकरलाल जाट, मोहनलाल जाट, विधायक प्रतिनिधि बनवारीलाल साहू, भवानीराम जाट, चेतन सालवी, प्रहलादराय तेली सहित स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इन प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो जैसे खेलों में अपनी शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। इसके अलावा, करीब 100 विद्यार्थी साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। यह आयोजन खिलाड़ियों के लिए अपनी कला और कौशल को प्रदर्शित करने का एक शानदार मंच है।

हरियाणा की बेटी ने U20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

यह प्रतियोगिता 28 अगस्त 2025 तक चलेगी, जिसमें विजेता टीमों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम का सुचारु संचालन सरिता सोलंकी और नवीन कुमार शर्मा ने किया। इस आयोजन से युवा खिलाड़ियों को न केवल अपनी क्षमताओं को परखने का मौका मिलेगा, बल्कि उन्हें भविष्य के लिए एक मजबूत नींव भी मिलेगी।

Best Service Providers Near You
Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र
आज फोकस में

Bhilwara : बेटियों को फ्री सेनेटरी नैपकिन जल्द दिलवाने के लिए कलेक्टर ने सरकार को लिखा पत्र

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर
आज फोकस में

Bhilwara : सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो, क्वालिटी से कोई समझौता नहीं किया जाए: संजय माथुर

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है
आज फोकस में

Bhilwara : वर्तमान समय में समाज साइबर अपराध से सजग और सतर्क रहना ही सबसे बड़ा बचाव है

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव
आज फोकस में

Bikaner : एचबी कांक्लेव 2025 का भव्य आगाज, देशभर के दिग्गज डॉक्टरों ने कैंसर पर साझा किए नए अनुभव

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी
आज फोकस में

‘वंदे मातरम@150’: सात नवंबर को जूनागढ़ से निकलेगी प्रभात फेरी

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न
आज फोकस में

शरद पूर्णिमा पर श्री खांखरा वाले देवता इन्द्रा मार्केट की ओर से विविध धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम सम्पन्न

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Aries Rashifal
मेष
taurus Rashifal
वृषभ
gemini Rashifal
मिथुन
cancer Rashifal
कर्क
leo Rashifal
सिंह
virgo Rashifal
कन्या
libra Rashifal
तुला
scorpion Rashifal
वृश्चिक
sagittarius Rashifal
धनु
capricorn Rashifal
मकर
aquarius Rashifal
कुंभ
pisces Rashifal
मीन
Advertisement Box

और भी पढ़ें