कोटा : दीपावली पर ट्रेनों में मारामारी रहती है और रेलवे ने इस बार बड़ी संख्या में विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है. पूजा एक्सप्रेस के नाम से चल रही फेस्टिवल एक्सप्रेस में महाराष्ट्र के मुंबई सेंट्रल से उत्तर प्रदेश के बनारस के बीच AC वीकली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. यह ट्रेन 17 सितंबर से 7 नवंबर के बीच चलेगी. इसी तरह से वडोदरा से गोरखपुर के बीच भी वीकली फेस्टिवल स्पेशल 27 सितंबर से 1 दिसंबर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. दोनों ही ट्रेन कोटा होकर गुजरेगी. जिससे यहां के यात्रियों को फायदा मिलेगा. इन दोनों ट्रेन से कोटा के यात्री गोरखपुर, गोधरा, मुंबई सेंट्रल, सूरत, वडोदरा, आगरा, मैनपुरी, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ और बनारस की यात्रा कर सकेंगे.
कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि दो पूजा एक्सप्रेस चलाई जा रही है. इनमें मुंबई सेंट्रल से बनारस और वडोदरा से गोरखपुर वीकली स्पेशल है. दोनों ट्रेन कोटा रेल मंडल के कई स्टेशन से होकर गुजरेगी. ऐसे में यहां के यात्रियों को भी उसमें फायदा मिलेगा. इनमें कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी और भरतपुर के यात्री इसमें टिकट करवा सकेंगे. यह यात्री मुंबई उत्तर प्रदेश और गुजरात में कई जगह पर अपनी यात्रा कर सकते हैं. ट्रेन के लिए पीआरएस काउंटर और ऑनलाइन के जरिए बुकिंग चालू हो गई है.
मुंबई सेंट्रल से बनारस वीकली फेस्टिवल एसी स्पेशल (17 सितंबर से 7 नवंबर) : ट्रेन नंबर 09083 मुंबई सेंट्रल बनारस फेस्टिवल एसी स्पेशल 17 सितंबर से 5 नवंबर के बीच हर बुधवार को मुंबई सेंट्रल से चलेगी. जो रात 11:10 पर मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी. इसके बाद यह ट्रेन अगले दिन गुरुवार दोपहर 12:10 बजे कोटा पहुंचेगी. इसके बाद अगले दिन सुबह 10:30 पर यह बनारस पहुंच जाएगी. वापसी में ट्रेन नंबर 09084 बनारस से 19 सितंबर से 7 नवंबर के बीच में हर शुक्रवार को चलेगी, जो दोपहर 2:30 बजे बनारस से रवाना होगी. इसके बाद अगले दिन शनिवार दोपहर 1:50 पर कोटा पहुंचेगी. यही ट्रेन रविवार सुबह 4:20 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी. दोनों तरफ से यह ट्रेन 8-8 ट्रिप करेगी. इस ट्रेन से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के यात्रियों को फायदा होगा. यह दोनों दिशाओं में बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूंडला, शिकोहाबाद, मैनपुरी, भोंगांव, फर्रुखाबाद, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, जंघई और भदोही स्टेशन पर रुकेगी. ट्रेन में फर्स्ट, सेकंड, थर्ड एसी और थर्ड एसी इकोनॉमी के कोच हैं.
वडोदरा से गोरखपुर वीकली फेस्टिवल स्पेशल ( 27 सितंबर से 1 दिसंबर) : ट्रेन नंबर 09111 वडोदरा से गोरखपुर फेस्टिवल वीकली स्पेशल 27 सितंबर से 29 नवंबर के बीच हर शनिवार को वडोदरा से चलेगी. जो रात 7 बजे वडोदरा से रवाना होगी. इसके बाद यह ट्रेन मध्य रात्रि के बाद 2:40 बजे पर कोटा पहुंचेगी. इसके बाद ट्रेन अगले दिन रात 11:30 पर गोरखपुर पहुंच जाएगी. वापसी में ट्रेन नंबर 09112 गोरखपुर से 29 सितंबर से 1 दिसंबर के बीच हर सोमवार को चलेगी. जिसमें सुबह 5 बजे यह गोरखपुर से रवाना होगी. इसके बाद मध्य रात्रि 12:25 बजे कोटा पहुंचेगी. अगले दिन मंगलवार को सुबह 8 बजे वडोदरा पहुंच जाएगी. दोनों तरफ से ट्रेन 10-10 ट्रिप करेगी. इस ट्रेन से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात व मध्य प्रदेश यात्रियों को फायदा होगा. यह दोनों दिशाओं में , गोधरा, रतलाम, कोटा, गंगापुर सिटी, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टुंडिया, शिकोहाबाद, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कानपुर, मानक नगर, बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती स्टेशन पर रुकेगी. ट्रेन में फर्स्ट, सेकंड, थर्ड एसी, स्लीपर और जनरल के कोच




















